के एम गुप्ता रिपोर्ट कानपुर
कानपुर नगर
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के दिशा निर्देश पर चलाये जा रहे संगठित अपराध अंतर्गत आज ए सी पी ब्रज नारायण सिंह व थाना प्रभारी राम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 4 गांजा तस्कर को पकड़ा गया।उनके पास से 6किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
धीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय हरदेव प्रसाद के पास से 1 किलो 550 ग्राम, अनुज कुमार पुत्र फूल सिंह 1 किलो 450 ग्राम, शिवम गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ 1 किलो 350 ग्राम गीता नगर पार्क निकट रामलीला मैदान के पास स गिरफ्तार किया। सूर्यकांत पाल पुत्र माता प्रसाद 2kg 200 gram नीर क्षीर चौराहे के पास चौकी क्षेत्र पांडू नगर से पकड़ा।
गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक संदीप कुमार उप निरीक्षक शेर सिंह उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह एचसी अरविंद कुमार एचसी अमित कुमार कांस्टेबल विजय कुमार कांस्टेबल रविंद्र कांस्टेबल धर्मेंद्र हेड कांस्टेबल सुभाष चंद आदि लोग टीम में शामिल थे।
Tagged in : #CM-UP #CMUK #CMUP #congress #crime #police #अपराध #डकैती
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश