देश के पत्रकारों को चोर कहने वाले भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुतला दहन कल 2:00 बजे परेड चौराहा कानपुर प्रेस क्लब सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध करता है समय पर पहुंचकर अजय मिश्र टेनी के पुतले को अपने हाथों से अग्नि को समर्पित करें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी अजय मिश्र टेनी पत्रकारों और चौथे स्तंभ पर कमेंट करने को लेकर चर्चा में आ चुके है। उनकी बदजुबानी का जवाब कानपुर प्रेस क्लब उनका पुतला फूंक कर देगा । साथ ही साथ महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री महोदय राज्यपाल उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन भी कमिश्नरेट के अधिकारियों को सौपेगा। अगर समय रहते अजय मिश्र टेनी की बदजुबानी पर लगाम नहीं लगाई गई तो कानपुर का पत्रकार लखीमपुर खीरी जाकर पूरे लखीमपुर खीरी जनपद में गली गली में अजय मिश्र टेनी का पुतला फूंकने को मजबूर होगा। जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी।

आपका अवनीश दीक्षित (अध्यक्ष कानपुर प्रेस क्लब) कुशाग्र पांडे (महामंत्री कानपुर प्रेस क्लब)

Tagged in : #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #crime #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश