*दिनांक 27 व 28 नवंबर 2021 को भारत के पड़ोसी देश नेपाल , लुम्बिनी में पीपल , नीम , तुलसी अभियान पटना भारत , ग्रीन यूथ ऑफ लुम्बिनी नेपाल , कमला जलाधार संरक्षण अभियान जनकपुरधाम नेपाल , दीदी जी फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय सह विचार मंथन शिविर में भाग लिया और उसी अवसर पर रूपनगर पंजाब से आए अनुराग विश्नोई को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। सह विचार मंथन शिविर में भारत , नेपाल , बंगलादेश , श्रीलंका , भूटान, इंडोनेशिया आदि अलग अलग देशों , राज्यों , जिलों के लगभग 150 प्रकृति पर्यावरण प्रेमी मित्र शामिल हुए और प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले प्रकृति पर्यावरण प्रेमियों और मित्रों को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। लुम्बिनी सांस्कृतिक नगर पालिका हॉल खुनगाई लुम्बिनी में आयोजित हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र कुमार पीपल , नीम , तुलसी अभियान , मुख्य अतिथि राज्यमंत्री आर्थिक मामला तथा सहकारी मंत्रालय लुम्बिनी प्रदेश श्रीमती सुषमा यादव , विशिष्ट अतिथि मनमोहन चौधरी मेयर लुम्बिनी , अवधेश कुमार लुम्बिनी विकास कोष , पशुपतिनाथ कोईराला सचिव पर्यावरण वन मंत्रालय , डीएफओ सुरेश कुमार, धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ सौरभ पांडे जी आदि रहे। इस अवसर पर मुरादाबाद से पर्यावरण सचेतक नेपाल सिंह पाल, बक्सवाहा मध्यप्रदेश से राजेश यादव,कानपुर यूपी से रितिका गुप्ता संस्थापक आशा की किरण,कटनी मध्यप्रदेश से मंजूषा गौतम संस्थापक मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन,लक्ष्मी हजेला स्वर्रचना फाउंडेशन लखनऊ, मातृशक्ति संगठन शिवनी मध्यप्रदेश,हरियाणा से एडवोकेट राकेश विश्नोई ,शीतल पाटील जी नागपुर ,पूनम खन्ना लखनऊ,उषा मिश्रा जी बिहार,शिवानी खन्ना , बिहार से पर्यावरण प्रेमी शनि कुमार , रविन्द्र शर्मा , आर के कुशवाहा , नीरज कुमार , सुजीत कुमार ट्रीमेन , दीपक कुमार , सुनील दुबे वृक्ष मित्र भोपाल ,नेपाल से ज्ञानेश्वर उपाध्याय , उमेश यादव , जनकपुर से विक्रम सिंह , कबीरधाम राजस्थान के संत नानकदास , गाजियाबाद से डॉ हर्ष प्रभा आदि को सम्मानित किया गया । समाज में सामाजिक कार्य करने के साथ साथ प्रकृति पर्यावरण जागरूकता , संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमियों , पर्यावरण रक्षकों , पर्यावरण चिंतको , पर्यावरण सचेतको को सम्मानित किया गया । पर्यावरण प्रेमी अनुराग बिश्नोई गुरुओं की नगरी पंजाब से अपने साथ से 1 पीपल ,1 सीता अशोक , 1 बरगद और 1 तुलसी का पौधे के साथ ही मिट्टी और पानी भी लेकर गए और फिर वहा लुम्बिनी , नेपाल पहुंचकर वहाँ वन विभाग व सभी पर्यावरण प्रेमियो के साथ मिलकर रोपित किया और इसी अवसर पर अनुराग विश्नोई ने मुख्यातिथि सुषमा यादव को बरगद का पौधा भेंट किया बिश्नोई ने बताया कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश की सरकार ने छतरपुर जिले के बक्सवाहा के जो जंगल हैं वहां से ढाई लाख पेड़ काटने का फरमान जारी किया था अलग-अलग राज्यों से पर्यावरण योद्धाओं ने उसका विरोध किया स्थानीय लोगों से जाकर मिले और उनको पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी है पेड़ पौधे हमारे लिए कितना जरूरी है बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान की शुरुआत पीपल नीम तुलसी अभियान डॉ धर्मेंद्र जी द्वारा हुई जिन्होंने अलग-अलग राज्यों से पर्यावरण प्रेमियों को एक समूह में जोड़ा और बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान को एक नई दिशा दी जिसका नतीजा यह निकला कि सुप्रीम कोर्ट ने भी अक्टूबर में जो फैसला सुनाया वह उन बेजुबान पेड़ पौधों जीव जंतुओं के हक में सुनाया जिससे सभी पर्यावरण प्रेमी में खुशी की लहर जाग उठी, विश्नोई ने बताया कि प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन हम सभी की जिम्मेदारी है अतः हम सभी को सहभागिता करनी चाहिए और प्रकृति के हरित कवच को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ ही हरे पेड़ो ओर वृक्षो को कटने से रोकना होगा। क्योंकि हरे पेड़ पौधे प्रकृति में ऑक्सीजन की प्राकृतिक फैक्ट्री हैं और हम सभी जल , वायु , जंगल और जमीन के संरक्षण और संवर्द्धन हेतु सहभागी बनें तो हम सभी के साथ साथ समस्त जीव जंतुओं के जीवन का भी अस्तित्व बना रहेगा। संपादकीय डेस्क से
Tagged in : #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #dipawali #drugs #festival #forest #nurse