जिला देहरादून में पहले ही FRI छेत्र में 40 कोरोना पॉजिटिव पाए गए उसके बाद अलग छेत्र में 29 पॉजिटिव पाए गए कल ही नैनीताल में एक कोरोना पीड़ित की मृत्यु हो गई अब वीवीआईपी ड्यूटी में इतने ज्यादा केस पायेजाने पर शासन प्रशासन में हड़कंप ।

इनमें 19 पुलिस जवान और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। 400 के लगभग विभिन्न छेत्र से आए वीवीआईपी ड्यूटी में आए कर्मचारियों की जांच कराई गईं थी।

पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों को किया जाएगा चिन्हित कर उनके ठहरने के स्थान पर किस किस लोगो लोगो के संपर्क में आए थे उनकी भी सूची बना संक्रमण की जांच कराई जाएगी । पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है ,संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं जांच रिपोर्ट आने तक संपर्क में आए लोग होम आइसोलेशन में रहेंगे।

ऐसे में अगर कोई पुलिसकर्मी या कर्मचारी संक्रमित पाया जाता है तो बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने का अंदेशा है ।गौर तलब है कार्यक्रम में राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए कई पुलिसकर्मी और आश्रम के कर्मचारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।

Tagged in : #CMUK #CMUP #congress #covid19#MPC#mudra #medical

Categorized in : All News उत्तराखंड देश