पर्यावरण प्रेमी अनुराग बिश्नोई,पूर्णतः निवासी मोहम्मदपुर देवमल जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से हैं वर्तमान में यह है रूपनगर (पंजाब) मैं कार्यरत है अनुराग बिश्नोई को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2021,यह सम्मान उनको नेपाल के लुंबिनी राज्य में 28 नवंबर 2021 को दिया जाएगा,यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत और नेपाल में सामाजिक एवं पर्यावरण पर अच्छा और सराहनीय कार्य करने वाले अलग-अलग देश के सामाजिक सेवक और पर्यावरणविद् को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, यह सम्मान पीपल नीम तुलसी अभियान (बिहार) और ग्रीन यूथ ऑफ लुंबिनी (नेपाल) की संस्था के संयुक्त तत्वाधान में दिया जाएगा, बिश्नोई ने बताया कि अलग-अलग जगह से आ रहे सभी पर्यावरण योद्धा पौधा,पानी और मिट्टी अपने साथ लाए रहे हैं।सभी जगह का मिट्टी को मिलाकर अंतिम बिदाई मिट्टी तिलक से कि जाऐगी,सभी योद्धाओं के द्वारा लाए गये पौधों को रोपण हेतु वन विभाग (लुंबिनी,नेपाल) से एक सुरक्षित जगह चिह्नित करने को कहा गया है ।सभी अपने हाथ से पौधे लगाएगे ।सभी पानी को मिलाकर पौधे को अर्पित की जाऐगी । सभी जगह के मिट्टी को मिलाकर मिट्टी तिलक अभियान से शुरुआत की जाऐगी कार्यक्रम और अंत मिट्टी तिलक लगाकर विदाई की जाऐगी । पौधा,पानी और मिट्टी के महत्व को घर घर पहुचाने का संकल्प भी दिया जाएगा।
पर्यावरण प्रेमी अनुराग विश्नोई राष्ट्रीय जंगल बचाओ अभियान
Tagged in : #birds#environment #congress #forest