ये देखिए #नालायकआयोग का एक और #कारनामा कब तक उत्तराखंड के युवाओं का इस प्रकार से शोषण होता रहेगा। श्री सत्येन्द्र कुमार पुत्र श्री रमेशचन्द्र जी ने 2017 में वाहन चालक के पद के लिए फार्म भरा और अपनी मेहनत से सभी मानकों को पूरा करते हुए परीक्षा पास की ओबीसी में चयन सबसे पहले नम्बर पर हुआ। #डॉक्यूमेंटवेरिफिकेशन हुआ उसके बाद आयोग के #चोरआका द्वारा कहा जाता है कि पद शून्य कर दिए हैं । डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद #पदशून्य करना कहां तक उचित है। सत्येन्द्र कुमार जी द्वारा कागजी कार्यवाही की गई सूचनाएं मांगी गई दफ्तरों के चक्कर काटे गए तब जाकर यह जानकारी जुटा पाए की सीधी भर्ती के पद कभी शून्य घोषित नहीं किए जा सकते। जिलाधिकारी देहरादून ने नालायक आयोग को पत्र भेजकर #संस्तुति भेजने के लिए कहा परन्तु आयोग में बैठा चोर आका मामले को टालने में लगा है। #सत्येन्द्र_कुमार जी अपने आप में इतने जागरुक थे कि उन्होंने विभिन्न माध्यमों से सारे डाटा इकट्ठा कर लिए यदि कोई अनजान व्यक्ति होता तो इन हरामखोरो ने उसकी जिन्दगी बर्बाद कर देनी थी। जिस प्रकार से आयोग में बैठा चोर आका अभी भी संस्तुति भेजने से मना कर रहा है उन्हें यही सलाह दूंगा कि जल्द ही भाई सत्येन्द्र कुमार जी के #नियुक्ति का रास्ता साफ करें वरना नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। बहुत मक्कारी कर ली है UKSSSC में बैठकर‌। और #NSEIT दागी एजेंसी वाले मुद्दे पर हमने ज़बाब बनाकर भेजा था 2 माह से अधिक समय हो गया है अभी तक हमें उसका भी कुछ ज़बाब नहीं मिला है।

जागो *युवाओं जागो कल भाई #विकासकुमार के साथ यह खिलवाड़ हुई थी आज भाई सत्येन्द्र जी के साथ हो रही है #कल नम्बर आपका भी हो सकता है ऐसे भ्रष्ट और #नालायक *अधिकारियों को सबक सिखाना ही होगा।

नालायक_आयोग #UKSSSC #पुष्करसिंहधामी

लेख बॉबी पंवार उत्तराखंड

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUP #बेरोजगार

Categorized in : All News उत्तराखंड