पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात देह व्यापार के इस अड्डे का पर्दाफाश

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात देह व्यापार के इस अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया इनमें 8युवतियां शामिल हैैं। यह वेबसाइट के माध्यम से चल रहा था।

पटेलनगर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें काफी समय से देहराखास स्थित टीएचडीसी कॉलोनी में एक फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार के संचालन की जानकारी मिल रही थी।

पटेलनगर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें काफी समय से देहराखास स्थित टीएचडीसी कॉलोनी में एक फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार के संचालन की जानकारी मिल रही थी। जिसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और टीम गठित कर शनिवार रात फ्लैट में दबिश दी गई। दबिश के दौरान एक कमरे में दो महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। एक अन्य कमरे को खोला गया तो उसमें छह महिलाएं मिलीं।

भूटान, बांग्लादेश के साथ ही विभिन्न राज्यों से लाता था महिलाएं

ग्राहकों से जितनी कीमत मिलती है, उसका आधा हिस्सा संचालक लेता था और बाकी उन्हें दिया जाता है। संचालक ही उन्हें ग्राहकों से मिलाता है और पैसे का लेन-देन करता है। इस मौके पर पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक संचालक राजीव ने ही टीएचडीसी कॉलोनी में किराये पर फ्लैट लिया था। वह भूटान, बांग्लादेश के साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली आदि से लड़कियां व महिलाएं बुलाता था। जिनको देहरादून के पर्यटन स्थलों, होटलों और अन्य राज्यों में देह व्यापार के लिए भेजा जाता है।

**ग्राहकों से संपर्क के लिए दून स्कॉट सर्विस के लिंक वेबसाइट में दिए थे नंबर ** इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्राहकों से संपर्क करने के लिए संचालक की ओर से दून स्कॉट सर्विस के लिंक और नंबर वेबसाइट स्कोका डॉट कॉम पर दे रखे थे। ग्राहकों को वह फ्लैट के साथ ही होटलों में बड़ी रकम लेकर लड़कियां सप्लाई करता था।

Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : All News उत्तराखंड