आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा जनपद में गर्मी की जगह ठंड ने अपनी आमद दे दी हवा का रुख बदलने के साथ ही तापमान गिरावट हुई जिसके कारण ठंड का असर दिखाई देने लगा। ठंड के साथ ही मौसम परिवर्तन और इस मौसम परिवर्तन के चलते बिमारियों ने भी अपने पंख फैला दिए हैं। मेडिकल कॉलेज बांदा के डाक्टर शैलेन्द्र कुमार यादव एवं डाक्टर शोमेस तिवारी का कहना है कि इस बदलते मौसम की वजह से यही मौसम सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक होता है। इसलिए इस मौसम में शरीर की बीमारियों से सुरक्षा के प्रति ज्यादा गंभीर व सतर्क रहने की जरूरत है। खास कर सुबह व शाम मे तो ज्यादा सतर्कता बरतना चाहिए। उक्त द्वय बरिष्ठ डाक्टरों का कहना है कि मौसम में तेजी से परिवर्तन के दौरान बीमारी फैलाने वाले तत्व शरीर में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं खासकर बुजुर्गों व बच्चों पर विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है सभी को मौसम के कुप्रभावों से बचना चाहिए।इससे शरीर सुरक्षित रहने के साथ साथ पैसे की भी बचत होगी। डाक्टर शैलेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि इस गुलाबी ठंड के मौसम में सर्दी खांसी बुखार, डायरिया,उल्टी बदन दर्द व सिरदर्द चर्म रोग आदि बीमारी स्वस्थ शरीर को भी अस्वस्थ बना सकती है। डाक्टर शैलेन्द्र कुमार यादव मेडिकल कॉलेज बांदा ने आगे बताया कि इस मौसम में दमा व कोल्ड एलर्जी के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे समय में इन बीमारियो का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए इससे प्रभावित होने वाले मरीजों को चाहिए कि वह अपनी जीवन शैली को सीमित रखें ठंड से बचने की कोशिश करें वह यह नहीं समझे कि अभी इतनी ठंड नहीं आई है प्रत्येक मनुष्य के शरीर की संरचना अलग-अलग है इसलिए परहेज सबसे बड़ा इलाज है संतुलित भोजन संयमित आचार व्यवहार से भी इन बीमारियों से बचा जा सकता है शरीर के अंगों को खुला नहीं रखें देर रात तक नहीं जगे नियमित व्यायाम करें समय पर ताजा भोजन करें आज इन चीजों से बीमारियों से बचा जा सकता है साफ सफाई पर भी ध्यान जरूरी दें इस मौसम में खान-पान आचार व्यवहार के साथ ही साफ सफाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए साफ सफाई नहीं होने की स्थिति में डेंगू भी फैल सकता है उन्होंने कहा कि इस मौसम में हर हाल में मच्छरदानी लगा कर सोना चाहिए मच्छरों के कारण डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया आज बीमारियां हो सकती हैं इसके लिए सबसे जरूरी है कि अपने आसपास गंदगी नहीं होने दे जलजमाव तो सबसे ज्यादा खतरनाक है जलजमाव व गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है।
Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #covid19 #doctor #drugs
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश