**जशपुर। **छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. एक तेज रफ्तार कार ने मूर्ति विसर्जन को जा रहे ग्रामीणों को कुचल दिया है।16 ग्रामीणों की घायल होने की खबर है, जबकि इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है।
मिली जानकारी मुताबिक गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आवगमन अवरुद्ध कर दिया है। सभी लोग दुर्गा विसर्जन की रैली में शामिल थे। घटना स्थल से कुछ किलोमीटर दूर वाहन को पकड़कर आग के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि कार में भारी मात्रा में गांजा रखा गया था।शहर में फिलहाल तनाव की स्थिति है।पथलगांव थाना क्षेत्र की घटना है।
Tagged in : #CMbhupeshbaghel #congress #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #अपराध #डकैती