आवश्यक सूचना *सभी पत्रकार साथी इसको ज्यादा से ज्यादा मांग करें * लखीमपुर जिले में दिनांक 3/10/- रविवार को घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हमारे पत्रकार भाई, रमन कश्यप, की भी बलि चढ़ गई, जिसकी कहीं, किसी समाचार चैनल पर चर्चा तक नहीं है । पूरे प्रदेश के सभी पत्रकार संगठन के द्वारा कल पत्रकार के परिजनों को सरकार द्वारा मुआवजे और पत्रकार भाई के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए एकजुटता दर्शाई जानी चाहिए । इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा, साथ ही साथ पत्रकार के परिजनों को दस लाख रुपए, मुआवजा देने की मांग करनी है । यह हम सभी पत्रकार संगठन की तरफ से मांग होगी। स्थान और समय निर्धारित करके आप सभी लोगों को सूचित किया जाएगा। इस समय पूरे प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों को एक होकर अपने अपने संगठन से सरकार को एक साथ एक ही समय पर सरकार को ज्ञापन देना होगा। चाहे वह प्रदेश के किसी भी जिले में हों।किसी भी तहसील में लेकिन ज्ञापन सभी लोग अपने अपने संगठन की तरफ से दें, यह समय अलग-अलग संगठन के भेदभाव रखने का नहीं है सभी को एकजुट होना पड़ेगा। तभी पत्रकारों के हित में सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी। आप सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा में।
*आपका सदस्य *
पत्रकार स्वं सहयता समूह
Tagged in : #CMUK #CMUP #crime #police #अपराध #डकैती #journalist#press
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश