ज्ञापन में अभ्र्द्रता करने बाले पुलिस अशिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यावाही की उठाई मांग कल छात्रों पर हुई लाठी चार्ज कबरेज के दौरान कबरेज कर रहे पत्रकारों से अपर एसपी ने की थी अभ्र्द्रता ललितपुर। छात्र आंदोलन की दमनकारी नीति का जब जनपद के पत्रकार कवरेज करने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे तो वहां मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के साथ वैमनस्य पूर्ण रवैया अपनाकर अभद्रता की और पत्रकारों को ही पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद पुलिसिया कार्यप्रणाली के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश पनपने लगा और अपर एसपी की अभद्रता पूर्ण रवैया के खिलाफ प्रेस क्लब के सभी पत्रकार एकजुट हुए और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्यवाही करने की मांग उठाई प्रेस क्लब ने यह री अवगत कराया कि यदि 3 दिनों में उक्त मामले में कार्यवाही नहीं होती है तो फिर सभी पत्रकार एकजुट होकर पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन अनशन करेंगे । मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब एक महीने से राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र उनकी लापरवाह कार्यप्रणाली और घोषित रिजल्ट में त्रुटि की वजह से आगे की शिक्षा पाने से वंचित रह गए जिस कारण छात्र लगातार कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ धरना प्रदर्शन अनशन कर ज्ञापन दे रहे हैं। जिससे आक्रोशित होकर राजकीय इंटर कॉलेज और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों के साथ द्वेष पूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें वार्ता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बुलाया था और जब छात्र कॉलेज परिसर में दाखिल हो गए तब कॉलेज प्रशासन ने चपरासी के माध्यम से कॉलेज के गेट पर ताला जड़वा दिया । जहां चली वार्ता के बाद जब वार्ता सफल हो गई तब आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को बंधक बना लिया और कॉलेज में ही धरना प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों को काबू करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार सिंह ने कमान संभाली और हथियारबंद पुलिस बल लेकर राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच गए । जहां पर कॉलेज के गेट पर ताला होने के बावजूद पुलिस बल गेट के ऊपर से कॉलेज के अंदर परिसर में दाखिल हुआ और वहां पर छात्रों के ऊपर वार्ता किए बिना ही लाठीचार्ज कर दी । क्योंकि घटना देर रात्रि की है इसलिए पुलिसिया कार्यप्रणाली से आक्रोशित होकर छात्रों ने भी अपनी जान बचा कर इधर-उधर भागना शुरू किया लेकिन आंदोलन से तिलमिलाए पुलिस कर्मचारियों ने देहाती छात्रों पर जमकर लाठियां भांजी । यहां तक कि कई पुलिसकर्मियों ने तो वहां जलती हुई अग्नि से लकड़ियां निकालकर जलती लकड़ियों से कई छात्रों की पिटाई की। इस घटना की सूचना पाकर जब पत्रकार मौके पर कवरेज के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद पर एसपी बृजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से अभद्रता करते हुए उन्हें ही बुरा भला कहना शुरू कर दिया। उन्होंने ने तो यहां तक आरोप लगाया कि छात्रों को भड़काने में पत्रकारों का हाथ है और वही इस पूरे दंगे फसाद के पीछे हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच खींचातानी शुरू हो गई और उसके बाद सभी पत्रकार प्रेस क्लब में एक साथ एकजुट होकर वहां से बाहर ले वाहन रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई । प्रेस क्लब ने प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी अवगत कराया कि यदि 3 दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है तो प्रेस क्लब तरह धरना प्रदर्शन अनशन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Tagged in : #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #journalist #journalist#press

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश