ऑपरेशन चक्रव्यू अभियान में 392 अपराधियों की गिरफ्तारी कानपुर। आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन चक्रव्यूह के 48 घंटे में वांछित अभियुक्त, पुरस्कार घोषित, एनबीडब्ल्यू, जिला बदर व टॉप टेन अपराधियो की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 392 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई जिसमें चार पुरस्कार घोषित, 296 एनबीडब्लू, 10 जिला बदर , 04 टाप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इसके साथ ही कुल 22 गुमशुदा लड़कियों की बरामदगी एवं 2786 चालान किए गए। सभी जनपदों में अभियान का परिणाम निम्न रहा है जिनमें जनपद इटावा, फतेहगढ़ एवं कानपुर आउटर में सर्वाधिक अपराधियों की गिरफ्तारी की गई जिसके लिए उनकी सराहना व प्रषस्ति पत्र जारी किया गया। जिन थानो की कार्यवाही सही नही पायी गई उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया। वहीं जनपद औरैया व कन्नौज में भी अभियान में अच्छा योगदान मिला है। अभियान के दौरान प्रथम स्थान पर इटावा, दूसरे पर फतेहगढ़ व तीसरे पर कानपुर आउटर रहा।

रिपोर्ट के एम गुप्ता कानपुर

Tagged in : #birds#environment #CMUK #CMUP #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश