आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

चित्रकूट। पत्रकार खबर को यदि सच्चाई से प्रकाशित कर दे तो उसे कई तरह से धमकियां दी जाती है। यदि धमकी से बच जाए तो उसे जान से मारने के लिए गाड़ी चढ़ा दी जाती है।

ऐसी घटना चित्रकूट में सत्ताधारी पार्टी के दबंग नेता ठेकेदार ने अभी मीडिया ग्रुप के उप संपादक पत्रकार संजय राणा के ऊपर गाड़ी चढा दी जिससे संजय राणा गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें सीएससी अस्पताल से तत्काल इलाहाबाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया है हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि एक बोलेरो जीप जो किसी दबंग ठेकेदार की बताई गई है, पर सिर्फ चालक बैठा था। श्री राणा कहीं से आ रहे थे कि उस जीप को उनके ऊपर चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की गई। संयोग ऐसा हुआ कि जीप राणा के पैर को ही कुचल पाया और चालक मौके से फरार हो गया। राणा के पैर की हड्डी कुचली गई है और आनन फानन में चित्रकूट से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बहरहाल अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सार्थक कार्यवाही नहीं किए जाने की सूचना है। हम बताना चाहेंगे कि श्री राणा सदैव बिना किसी पूर्वाग्रह प्रेरणा के सामाजिक सरोकार से जुड़ी ख़बरें प्रकाशित करते हैं और गाहे बेगाहे धमकियों से भी डरा नहीं करते थे। चाहे सरकारी अधिकारियों की गलत गतिविधियां हों या राजनेताओं की उन्होंने कभी कलम को झुकने नहीं दिया। आज उसी का नतीजा है कि इन पर जानलेवा हमला किया गया। अभी मीडिया ग्रुप के प्रबंध संपादक प्रदेश के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो और श्री राणा की उचित देखभाल और सहायता का बंदोबस्त किया जा सके।

हम प्रदेश में कार्यरत पत्रकार हित संगठनों से जुड़े तमाम लोगों से आग्रह करना चाहते हैं कि वे श्री राणा पर हुए इस हमले के संबंध में सरकारी कमलों से पूछताछ कर श्री राणा और उनके आश्रितों को उचित सहायता मुहैया कराने का प्रयास करें।

Tagged in : #birds#environment #CM-UP #CMUK #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश