25 जुलाई 2021 को सामाजिक परिवर्तन गठबंधन की बैठक दिल्ली में आंध्र भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में साथी मिशन प्रमुख भूमिका में रहा।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नीट में ओबीसी आरक्षण, ओबीसी के सम्पूर्ण 27 प्रतिशत आरक्षण के साथ हो रहे भेदभाव, जातिगत जनगणना, जीवी समाज के सम्पूर्ण अधिकारों, समस्यायों एवं समस्यायों के समाधान रहे। बैठक में निम्न 9 बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई- 1- 2021 की जनगणना में ओबीसी की जातिजनगणना। 2- ओबीसी के लिए एक अलग मंत्रालय। 3- नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में ओबीसी के लिए आरक्षण। 4- किसानों की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य। 5- केजी से पीजी तक सभी के लिए मुफ्त शिक्षा। 6- सभी के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा। 7-न्यायाधीशों की भर्ती के लिए राष्ट्रीय न्यायिक आयोग की स्थापना। 8- ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत सभी के लिए आरक्षण। 9- सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली। बैठक की अध्यक्षता आंध्र प्रदेश के पूर्व कार्यकारी चीफ जस्टिस एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मा०वी०ईश्वरैया जी तथा हाइकोर्ट के पूर्व जस्टिस एवं पूर्व लोकायुक्त मा०वीरेन्द्र सिंह जी ने किया और उप-अध्यक्षता साथी मिशन ने किया। बैठक में, नीट में ओबीसी आरक्षण के साथ साथ जातिगत जनगणना आदि को लेकर वृहद रूप से चर्चा हुई। जीवी समाज की सामाजिक एकता पर बल दिया गया। अपने हक एवं अधिकारों के साथ हो रहे हनन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन की भी बात और विचार विमर्श हुआ। अगले दिन दिनांक 26 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया जिसमें ओबीसी के साथ नीट एग्जाम में हो रहे भेदभाव तथा जातिगत जनगणना की बात प्रमुख़ रूप से रखा गया। सामाजिक परिवर्तन गठबंधन में प्रमुख रूप से साथी मिशन, सामाजिक चेतना फॉउंडेशन, सामाजिक परिवर्तन मिशन, समाजोत्थान सेवा संस्थान, सत्य शोधक समाज, संयुक्त मोर्चा, राष्ट्रीय ओबीसी मंच, मूलनिवासी संघ, बैकवर्ड क्लास फेडरेशन, मिशन सेव कॉन्स्टिट्यूशन, मिशन सुरक्षा परिषद, मिशन जय भीम, ममहात्मा फुले शिक्षण संस्थान, ब्रदर्स फ़ॉर हेल्प अगेंस्ट इनसिक्योरिटी इंजस्टिस एंड क्रुएलिटी, बैकअप, बिहार ओबीसी महासभा, बहुजन सशक्तिकरण संघ, फ़ेडरल लायर्स एसोसिएशन ऑफ सुप्रीमकोर्ट, पैगाम, पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा, पिकअप, जनभागीदारी आंदोलन, ओबीसी अधिवक्ता कल्याण संघ, ओबीसी महासभा, ओबीसी फ्रंट ऑफ इंडिया, ओबीसी क्रांति सेना, ओबीसी अधिकार मंच, ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास एसोसिएशन, एससी एसटी ओबीसी एंड माइनॉरिटी, अर्जक संघ, अवाजका, अपाक्स, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, अखिल भारतीय आआरक्षण बचाओ संघर्ष समिति गठबंधन में शामिल रहे।

Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #electiion #human #journalist#press

Categorized in : All News bihar उत्तर प्रदेश उत्तराखंड छत्तीसगढ़ देश मध्यप्रदेश