**कुंभ मेला अधिकारी पूर्व हरिद्वार डीएम सुर्खियों में रहने वाले दीपक रावत को पिटकुल का डायरेक्टर नियुक्त किया **

सबसे बड़ा फेरबदल जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर आर राजेश कुमार को राजधानी देहरादून का डीएम बनाया गया है। जिन अफसरों के नाम तबादला सूची में हैं उनमें बृजेश कुमार संत, भूपाल सिंह मनराल, विजय कुमार यादव, डॉ. नीरज कुमार, दीपक रावत, दीपेंद्र कुमार चौधरी, रणवीर सिंह चौहान, डॉ. आर राजेश कुमार, हरिश्चंद्र सेमवाल, विनोद सुमन, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक रुहेला, मनीषा पवार, आनंद वर्द्धन, आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, राधिका झा, सचिन कुर्वे, सौजन्या, डॉ, रंजीत कुमार, एसए मुरुगन शामिल हैं।  उत्तराखंड शासन में सोमवार को बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए हैं। देर रात जारी सूची के मुताबिक 24 वरिष्ठ आईएएस इधर से उधर किए गए हैं। इनमें से कुछ से उनका वर्तमान महकमा छीनकर नए विभाग का प्रभार दिया गया है। कुंभ मेलाधिकारी के तौर पर तैनात चर्चित अफसर दीपक रावत को पिटकुल का डायरेक्टर बनाया गया है।

Tagged in : #CMUK #congress #electiion #journalist#press

Categorized in : All News उत्तराखंड