श्याम सुन्दर त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा कोतवाली नरैनी पुलिस चौकी करतल के कस्बा करतल खेत में बने कुँयें में सरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।
घटना आज दि. 11.7.2021 को कस्बा करतल से लगभग 2 कि. मी. दूर ग्राम बिलहरका पहुँच मार्ग में खेत में बने कुँये में सरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी आस पास के स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी करतल प्रभारी रामचन्द्र तत्काल मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे वहाँ देखने पर स्थानीय लौगों से पता चला की मृतक का नाम बब्लू पुत्र शिवमिलन उर्फराजा नि. ग्राम तेरा (महुटा )उम्र लगभग 30वर्ष बतायी जा रही है सूचना पर पहुँची कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव तथा नितिन कुमार क्षेत्राधिकारी कोतवाली नरैनी ने मौके में पहुँचकर मामले का सँज्ञान लेते हुये मामले की जाँच करने हेतु फोरेंशिक टीम की मदद ली है ताकि घटना का खुलासा किया जा सके।बताते चलें की मृतक कई वर्षों से कस्बा करतल में निवास करता रहा है जिसका किसी ने बड़ी बेरहमी से कत्ल कर धड़ कुँयें में तथा सर बाहर झाड़ियों में फेंक दिया था जिसे पुलिस टीम ने बरामद कर आगामी कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी कर दी है।
Tagged in : #CMUP
Categorized in : उत्तर प्रदेश