आत्माराम त्रिपाठी की ✍🏻 से आज ज़हां पुलिस के कुछ बरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस की आमजनमानस में अपनी बिगड़ी हुई छबि को सुधारने के लगातार अथक प्रयास किए जा रहे हैं वहीं अपने ही विभाग के कुछ आशिक मिजाज अधिकारियों के चलते शर्मिंदगी भी झेलने को बाध्य ही नहीं हो रहे बल्कि अपने ही विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कुकर्मों के चलते दागदार हो रहे हैं उनकी साख मिट्टी में मिल रही हैं। लोगों के मानस पटल पर बन रही विभाग की स्वच्छ छवि एक पल में धूलधूसरित हो गई है। घटना उन्नाव, अमेठी में घटित होती है पर तपन इसकी एक जिला प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में महसूस की जा सकती है।आज जिस तरह से एक पुलिस क्षेत्राधिकारी रंग रेलियां करते हुए आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ा जाता है अमेठी में एक महिला पुलिस कर्मी जिस तरह अपने ही थाना प्रभारी पर उत्पीड़न करने काआरोप लगाती है उससे पूरी वर्दी पर प्रस्न चिन्ह लग गया है । और उन इमानदार पुलिस अधिकारियों के प्रयासों को झटका लगा है जिसमें वह अपने विभाग की छवि को सुधारने में दिन रात एक किए हुए हैं।
एक कहावत एक मछली पूरे तालाब के पानी को गंदा कर देती है आज इन घटनाओं से भी यही हुआ पूरी वर्दी शर्मशार हो रही है। ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों से किसी के सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है जो चरित्र से गिरे हुए हो।यह दाग ऐसे हैं जिन्हें मिटाने में काफी समय लगेगा समय के साथ संभवतः दाग मिट भी जाएं पर क्या पुलिस विभाग इन घटनाओं से कुछ सबक पाएगा और ऐसे कुछ प्रभावी प्रयास करेगा जिसके चलते ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो जिसके चलते संपूर्ण वर्दी पर इस कालिख के बदनुमा दागों के धब्बे दिखाई दें ।
Tagged in : #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश