राम नगरी अयोध्या में पत्रकार पाटेश्वरी सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। पत्रकार का आरोप है कि हमला BJP विधायक के खिलाफ खबर लिखने की वजह से हुआ। पत्रकार ने बताया कि हमलावर काली सफारी में आए थे। पहले बाइक में पीछे से टक्कर मारी और गिर जाने पर रॉड से हमला किया। घर जा रहे पत्रकार पर जानलेवा हमला, पत्रकार ने गोसाईगंज भाजपा विधायक खब्बू तिवारी व विकास सिंह पर लगाया हमला कराने का आरोप।
गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। अयोध्या। जिले के पत्रकार पाटेश्वरी सिंह पर मंगलवार की देर शाम जानलेवा हमला किया गया वह मार्केट से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे कि स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने लोहे की रॉड से पीटकर किया मरणासन्न कर दिया। जबतक आसपास के लोग दौड़े तबतक हमलावर भाग निकले। नाजुक हालत में पत्रकार को जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है। पत्रकार पाटेश्वरी सिंह कोतवाली नगर क्षेत्र के कौशलपुरी कॉलोनी में रहते हैं। घटना की सूचना पर नगर कोतवाल सुरेश कुमार पांडे चौकी प्रभारी सिविल लाइन ने पहुंचकर जिला चिकित्सालय में जानकारी हांसिल की
सूत्र पत्रकार स्वमसहायता समूह यूपी
Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #congress #crime #police #अपराध #डकैती #electiion
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश