दिनाँक 13 जून 2021 को डॉ. धर्मेन्द्र कुमार जी की अध्यक्षता में बक्सवाहा जंगल बचाने के सन्दर्भ में आभासी पटल पर मीटिंग हुई ! मीटिंग मे बिहार, मध्यप्रदेश,उडिसा राजस्थान , गुजरात ,पंजाब ,महाराष्ट्र, हरियाणा के 60प्रकृति योद्धाओं ने भाग लिया, उक्त मीटिंग में हुई चर्चा के मुख्य बिंदु निम्नलिखित है : • बक्सवाहा आन्दोलन को हम सिर्फ बक्सवाहा तक सीमित न रखकर केन बेतवा लिंक परियोजना और अन्य स्थानों पर जंगलो की हो रही कटाई को भी इसमें सम्मलित करे l
• एक राष्ट्रीय स्तर की केन्द्रीय समिति बनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया समिति को बनाये जाने के लिए मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति मिली इस समिति को समन्वय समिति के नाम से जाना जायेगा और जिसमे सम्मानित संस्थाये और व्यक्तिगत रूप से भी हम इस समिति से जुड़ सकते है l • उक्त समिति का जल्द ही गठन किया जायेगा और जिसमे अलग अलग कार्यो हेतु प्रकोष्ठ बनाये जायेगे जिनकी जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को दी जाएगी l • आने वाले जुलाई माह में भारत के सभी राज्यों से बक्सवाहा जाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया और चर्चा में सर्वसम्मिति से तारीख 24-25 और 26 के लिए सहमति प्रदान की गई l कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा/गतिविधियों की जानकारी विचार विमर्श के बाद साझा की जाएगी l • चर्चा में कहा गया की हम सभी मिलकर पोस्ट कार्ड अभियान को अधिक से अधिक चलाये l पोस्ट कार्ड अभियान के माध्यम से भी हमें अपनी आवाज सरकार तक पहुँचाना है l सभी प्रकृति पोस्ट कार्ड लिखे ,प्रधानमंत्री ,केद्रीय वन एंव पर्यावरण मंत्रालय, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ,वन मंत्रालय मध्यप्रदेश आदि को l • अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बच्चो के माध्यम से बक्सवाहा केन्द्रित वीडियो बनवाकर अधिक से अधिक सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रसारित करे जिससे लोगो को सन्देश मिले और लोगो का समर्थन भी हमें मिले l • हमारे सम्मानीय संत जो इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे है जैसे समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार यदि चातुर्मास बक्सवाहा में करते है तो इस आन्दोलन को गति मिलेगी l • अधिक से अधिक स्थानीय लोगो को इस अभियान में हम जोड़े और सरकार के इस जंगल काटे जाने की गलत निर्णय से लोगो को अवगत कराये l • इस अभियान को प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया का हम अधिक से अधिक उपयोग करे l मीटिंग में उपस्थित सदस्यों के नाम :
डॉ. धर्मेन्द्र कुमार (अध्यक्ष)श्री कमलेश सिंह, उद्घोष फाउंडेशन, रांचीश्री आनंद पटेल,पर्यावरण शिक्षा एवं संरक्षण समिति, भोपाल, मध्यप्रदेशश्रीमती करुणा रघुवंशी, भोपालश्री भूपेंद्र चौधरी, बरेली, मध्यप्रदेशकुमारी ईहा दीक्षित, मेरठश्री शिवपूजन सिंह, बांकाडॉ. पुष्पराग,श्री अनुराग विश्नोई, रूपनगर,पंजाबश्री ओमप्रकाश विश्नोईओ.पी. चौधरी,बनारसश्री राकेश विश्नोई अधिवक्ता, राजस्थानश्री सुव्हेंदु रोऊत्रेश्रीमती काजल इन्दोरीश्री प्रेम ठकुरालेश्री पंकज पाण्डेय, बनारसश्रीमती पूनम खन्ना,लखनऊश्री अमित जैन, राजस्थानश्री कमल सिंह यादवश्री अभिषेक खरेश्री विकास जैन,पाली,राजस्थानश्री अंकित कुमारश्री अक्षय कुमारश्री प्रकाश हत्वालनेश्री राजेश यादवश्री विपिन तिवारीश्री मुजमिल खान, नरसिंहपुरश्री विवेक सक्सेना,भोपालश्री शैलेन्द्र निषादश्री संजय कुमार बबलुश्री मृतुन्जय मणिश्री हरीश पायलाश्री सुजीत कुमार सरदारश्री अजय अग्रवालगुलाब चन्द्र अग्रवालश्री ॐ प्रकाश पंचाल, मध्य प्रदेशश्री परसुराम तिवारीश्री मिथलेश शर्माश्री अजय रजकश्री गौतम कुमारश्री विक्रांत नागश्री महावीर जीश्री जितेन्द्र अवस्थीश्री चंद्रकांत जीश्री रवि रंजन जीश्रीमती वेदवतीश्री दिनेश महतोश्री दनेवालिया जीश्री पीयूष गुप्ताश्री हितेंद्र सिंह रघुवंशी,विदिशाश्री दिलीप गहलोतदैनिक हरा भरा वतन के प्रतिनिधि 53 अभिसेक ठाकुर छतिगढ 54 पवन जशवाल पवन छतिगढ 55 मातृ शक्ति संगठन सिवानी ,मध्यप्रदेश 56रवि ज्ञानप्रकाश चौधरी ,महाराष्ट्र 57 संजय कुमार ,गौरैया संरक्षण ,बिहार
Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश