साथी मिशन फॉउंडेशन ने 10 जून 2021 को अपने प्रथम स्थापना दिवस को विश्व जीवी दिवस के रूप में मनाया। इसमें फूलपुर के पूर्व सांसद मा०धर्मराज पटेल जी, प्रयागराज के वरिष्ठ समाजसेवी मा०कमलेश सिंह सिंगरौर जी, राजकीय डिग्री कॉलेज कौशाम्बी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ०नीरज सिंह, राजकीय डिग्री कॉलेज रानीगंज प्रतापगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर साथी डॉ०गंगाराम वर्मा जी, साथी इंजी०सुनील सिंह जी, आयोग में समीक्षा अधिकारी साथी वीरेंद्र गंगवार जी, एफसीआई के साथी शनि जी, साथी कुलदीप जी, साथी रुद्र जी आदि साथी उपस्थित रहे। भारी बारिश और कोरोना के कारण सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम को बहुत सीमित और साधारण तरीके से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात संविधान पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ राष्ट्रगान के साथ किया गया। साथ ही साथी मिशन के प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियां मनाई गयीं।

इसी के साथ शाम को कार्यक्रम को फेसबुक के माध्यम से लाखों लोग सीधा देख रहे थे, इसी क्रम में साथी मिशन के पूरे विश्व भर के साथी वेबिनार के माध्यम से भी साथ जुड़े थे, वेबिबर में आई०ए०एस०साथी धीरेंद्र सचान जी, असिस्टेंट कमिश्नर साथी ए०के०दोहरे जी, साथी डॉ०अंकुश जी, DGM ONGC साथी जनार्दन जी, साथी अरविंद पुष्कर जी, साथी डॉ०प्रभात जी, साथी लल्लन मौर्या जी, साथी रंजना जी, साथी सुभाष जी, साथी शुभम जी, साथी विनोद जी, साथी सीनियर जी, साथी डॉ०विशेष जी, साथी विष्णु जी,साथी योगेश्वर जी, साथी रवि जी, साथी अजीत जी, साथी अनूप जी, साथी अरविंद जी, साथी पुष्कर जी, साथी अनुज जी, साथी वीरेंद्र जी, साथी आकाश जी आदि आदि अनेकों प्रदेशों से साथीगण एवम अमरीका से डॉ०विनीता वर्मा जी ने जुड़कर अपने विचार व्यक्त किये।

विश्व जीवी दिवस के उपलक्ष्य में सभी जीवी साथियों में अपने अपने घरों में दीप जलाकर खुशियाँ मनायी।

बताते चलें कि साथी मिशन समस्त जीवी समाज और राष्ट्रहित में लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में, साथी मिशन के साथियों ने कोरोना काल में पिछले वर्ष 2020 में लगातार एक महीने आवश्कयपरक लोगों, राहगीरों आदि को भोजन, फल, पानी आदि बांटा गया था। इसी के साथ साथ अभी इस वर्ष 2021 में भी कोरोना महामारी में 25 सदस्यीय डॉक्टर और पैरामेडिकल टीम गठित कर गांव गांव जाकर हज़ारों लोगों की कोविड जांच, निःशुल्क परामर्श डियक जिसमें कुछ डॉ०साथी भी कोरोना से ग्रसित हुये थे। किन्तु अच्छे कार्यों एवं लोगों की दुवाओं से सभी शीघ्र स्वस्थ भी हो गए। इसी के साथ साथ टीम के द्वारा निःशुल्क दवाएं वितरित करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस भी चलाया गया, जिससे हज़ारों लोग लाभान्वित हुए।

साथी इंजी०सुनील सिंह जी ने कहा कि साथी मिशन का उद्देश्य जीवी समाज को हक़ अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए मुख्य धारा में लाने का है। बिना जीवी समाज के उत्थान के राष्ट्र कभी भी विश्वशक्ति नहीं बन सकता। इसीलिए शसक्त भारत निर्माण में साथी मिशन लगातार जीवी समाज को कुरीतियों, पाखमंड एवं अंधविश्वास के प्रति जागरूक करने हेतु प्रयासरत है, चूंकि राष्ट्र निर्माण हम सभी भारतवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए आह्वाहन किया गया कि समस्त जीवी समाज एक साथ आकर विचारधारा को बढ़ाने में सहयोग करे जिससे मिलजुलकर समाज और राष्ट्र को सशक्त किया जा सके।

Tagged in : #human

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश