आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

बाँदा अतर्रा मे आज से कोरोना सँक्रमण को मात देने के लिए सँक्रमण से बच्चों को बचाने हेतु राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा. पवन विश्वकर्मा के द्वारा बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाकर महाभियान की शुरुआत की है डा. विश्वकर्मा का कहना है कि तीसरी लहर से लडने मे स्वर्ण प्राशन काफी मददगार साबित हो सकता है डा. विश्व कर्मा का कहना है कि यह आयुर्वेदिक औषधि बच्चों को छः माह लगातार दी जानी चाहिए डा. विश्वकर्मा के मुताबिक कोरोना की पहली व दूसरी लहर से अप्रभावित बच्चों के लिए तीसरी लहर मे सबसे ज्यादा जोखिम बना हुआ है।कोरोना के नये वैरिएंट के सँबध जो हाल ही मे रिपोर्ट आई है रिपोर्ट के अनुसार इस वैरिएंट के तेजी से लोगो के सँक्रमित होने की आशँका है इसे देखते हुये बच्चों की सुरक्षा पर अभी से ध्यान दिया जाये क्योंकि बच्चे खुद अपना ध्यान रखने मे सक्षम नही होते।

कार्यक्रम का सँचालन श्रीमती डा. दीपा शर्मा अनुसंधान अधिकारी सी.सी.आर.ए.एस.ग्वालियर द्वारा किया गया तथा उन्होने स्वर्ण प्राशन के महत्व को समझाया कि एक माह तक लगातार शिशु को स्वर्ण प्राशन पिलाना चाहिए फिर प्रति सप्ताह तथा एक माह मे एक बार लगभग छः माह तक प्रयोग करने से बच्चों मे रोग से लडने की प्रतिरोधक क्षमता बढती है और बच्चा स्वस्थ रहता है। और तमाम सारी बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

डा. विश्वकर्मा का कहना है कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाकर उनका बचाव करने मे स्वर्ण प्राशन कारगर साबित होगा।यह एक आयुर्वेदिक औषधि है इसमे स्वर्ण भस्म गोघृत शुद्धमधु के मिश्रण के साथ ब्राम्ही शँखपुष्पी वचा गुडुची अश्वगंधा का भी प्रयोग किया जाता है स्वर्ण प्राशन के प्रयोग से बच्चों की दूसरी गँभीर बीमारी से बचे रहने की उम्मीद की जा सकती है।

स्वर्ण प्राशन बच्चों की शारीरक एवँ मानसिक वृद्धि भी तेजी से होती है याददाश्त बढती है स्वर्ण प्राशन छः माह तक नियमित दिया जाना चाहिए बच्चों के साथ बडे भी इसका सेवन कर सकते है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीय राज्य मँत्री लोकनिर्माण विभाग उ.प्र. के करकमलो द्वारा भगवान विष्णु के अवतार धन्वन्तरि भगवान की पूजा अर्चना कर धन्वन्तरि भगवान के आशीर्वाद से शुरुआत की गयी आज से प्रत्येक रविवार को डा. पवन विश्वकर्मा के क्लीनिक बाँदा रोड अतर्रा मे आयुर्वेदिक कालेज के सामने छोटे बच्चों से लेकर सोलह वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया जायेगा जिससे बच्चों का मानसिक विकास व शारीरक विकास तथा बच्चों की इम्यूनिटी पावर बढेगी ।

माननीय लोकनिर्माण विभाग राज्य मँत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हम सरकार से इस स्वर्ण प्राशन के लिए माँग करेगे कि इसे आयुष अस्पताल व सी.एच.सी. पी.एच. सी. तथा जिला अस्पतालो मे भी कैँप लगवा कर स्वर्ण प्राशन बच्चों को पिलाया जाये।

इस कार्यक्रम के सहयोग मे सुशील बाबू डा. प्रमोद विश्वकर्मा तथा नगर के सँभ्राँत लगभग एक सैकडा लोगो ने इस कार्यक्रम मे शिरकत की तथा लोगो ने अपने छोटे बच्चे और बच्चियों को स्वर्ण प्राशन को पिलवाया।।

Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK

Categorized in : उत्तर प्रदेश