श्यामसुन्दर त्रिपाठी की रिपोर्ट।।

बांदा।। मंडल कारागार में बंद एक कैदी देर रात फरार हो गया। फरवरी माह में आया था फरार कैदी विजय आरख देर रात जेल का सायरन बजने के बाद हुआ फरार होने का खुलासा कैदी के फरार होने पर जेल प्रशासन में मचा हड़कंप। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालिया निशान। मंडल कारागार में बंद है यूपी का डॉन मुख्तार अंसारी।सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी रात में पहुंचे मंडल कारागार बांदा। सूत्रों के मुताबिक जेल की दीवार फांद कर फरार हुआ कैदी विजय आरख । मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडल कारागार बांदा का है!! सिटी कोतवाली प्रभारी बांदा ने बताया कि घटना सत्य है अभी जेल प्रशासन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली तहरीर मिलते ही मुकादमा पंजीकृत कर अवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट: बांदा कैदियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाली चित्रकूट धाम मंडल परिक्षेत्र बांदा की मंडल जेल जिसमें एक से बढ़कर एक हिस्ट्री सीटर अपराधी दूसरे जेलों से लाए गए और उन्होंने अपना कैदी जीवन यंहा काटा ।

कुछ ने बड़े ठाठ बाट से अपने दिन काटे फिर वह चाहे मायावती सरकार का रहा हो या मुलायम सिंह यादव, अखिलेश सिंह यादव का पर इस तरह कैदियों में भागने की हिम्मत नहीं हुई पर वाह योगी बाबा आपके राज्य में पहले एक जेल के अंदर अवैध असलहे मय कारतूस पहुंचते हैं फिर गोली चलती है पुलिस पहुंचती है इनकाउंटर होता है और आज पुनः मंडल कारागार से एक कैदी फरार हो जाता है वह भी उस कारागार से ज़हां मुखत्यार खांन जैसे बिभिन्न गंभीर आरोपों के आरोपित मौजूद है जिनको लेकर कारागार में अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई हो ऐसे में विजय आरख जैसे अपराधी का जेल से फरार हो जाना जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर व उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। वैसे घटना की सूचना मिलते ही बरिष्ठ अधिकारियों का मंडल कारागार पहुंचना जारी है सभी अपने अपने तरीके से जांच में जुटे हो सकता है इस घटनाक्रम में जेल अधिकारियों को निलंबन तबादले जैसी कार्यवाही से रूबरू होना पड़े पर क्या यह सब कार्यवाही पर्याप्त होगी अभी तक मुकादमा नहीं लिखा गया सिटी कोतवाली प्रभारी से जब वार्ता कर घटना की जानकारी ली तो कहा की घटना सत्य है मुकादमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Tagged in : #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : उत्तर प्रदेश