Vijay Kumar
आज दिनांक 1/6 /2021 को मानवतावादी समाज संघ के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के विशेष समर्थन से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया । लॉकडाउन बढ़ाने के विरोध में जिसमें मानवतावादी समाज संघ के माध्यम से जनता ने यह अपील की कि जो लॉकडाउन बढ़ाया गया है उस पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुनः विचार करें माननीय मुख्यमंत्री जी आपके प्रयासों से उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोक लगी है और संक्रमण में भारी कमी आई है लेकिन क्योंकि लॉक डाउन का दूसरा पहलू भी है जिसे नजरअंदाज करना भारी भूल होगी चूंकि ध्याहड़ी मजदूर घरों में काम करने वाली महिलाएं रेहड़ी पटरी मजदूर ऑटो रिक्शा ई-रिक्शा टैक्सी मालिक ड्राइवर फैक्ट्री मजदूर एवं वे सभी ऐसे लोग जो किसी न किसी रूप से ऐसे धंधों से जुड़े हुए हैं जिनके घर में चूल्हा तब जलता है जब घर का मुखिया शाम को कमा कर लाता है इसके साथ ही गैरसरकारी मध्यम वर्गीय परिवार उनकी पारिवारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है सरकार के 20 (किलो गेहूं चावल मिलाकर) राशन जो सरकार ने मई माह से शुरू किया है उससे परिवार के 4 सदस्यों का महीने भर तक चलने वाला नहीं है रोटी चावल के साथ सब्जी भाजी दाल तेल नमक मसाले वगैरा नगद बाजार से खरीदने पड़ते हैं साथ ही दवाइयां भी नगद ही मिलती हैं बिना रोजगार के जो लौकडाऊन में ठप पड़ा है यह सभी चीजें किस तरह से गरीब और मध्यमवर्गीय लोग ले पाएंगे। अतः मुख्यमंत्री महोदय से गुजारिश है कि कमर्शियल वाहनों सवारी व माल ढोने वाली गाड़ी छोटी व बड़ी सभी जिस में ई-रिक्शा भी शामिल है उनका 2 वर्ष का टैक्स तुरंत माफ किया जाए मुख्यमंत्री से यह भी जनता मानवतावादी संघ समाज संघ के माध्यम से अपील करती है की शर्तों के अनुसार आप लॉकडाउन जारी रखें इसमें जनता को कोई गुरेज नहीं है जैसे विभागों में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति या शिफ्ट वाइज जैसे सुबह 7:00 से 2:00 बजे तक एवं 2:00 बजे से अग्रिम समय तक अपने विवेकानुसार सप्ताह में 3 दिन बंदी के रूप में शुक्रवार शनिवार इतवार संपूर्ण कर्फ्यू के साथ लॉक डाउन की प्रक्रिया जारी रखने में जनता को कोई भी नाराजगी ना होगी ज्ञापन देने वालों में विजय कुमार मुख्य राष्ट्रीय महासचिव मानवतावादी समाज संघ नवनीत गुसाईं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, श्री प्रवेश कुमार घाघट सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रभात डंड्रियाल उत्तराखंड आंदोलनकारी, जगमोहन रावत केंद्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी आदि शामिल थे।
Tagged in : #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP
Categorized in : उत्तराखंड