थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी एवं सर्विलांस सहित थाना बांगरमऊ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 12.05.2021 को बजरंग ट्रेडर्स के मालिक सतीश गुप्ता की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण 1. कीर्तिमान गुप्ता पुत्र श्यामसुन्दर गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0 मोहल्ला दुबियाना कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव 2.विक्की सोनी उर्फ छोटू पुत्र प्रेम कुमार सोनी उम्र करीब 24 वर्ष नि0 न्यू कटरा कस्बा व थाना बांगमरऊ जनपद उन्नाव 3. अक्षय उर्फ रोहित सिंह पुत्र दिनेश सिंह उम्र करीब 25 वर्ष नि0 परशुरामपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को लूट के 5500 रु0,मृतक का पर्स/डीएल/ आधार कार्ड/ मोबाइल व आलाकत्ल एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दूसरा अभियुक्त अक्षय उर्फ रोहित सिंह
संक्षिप्त विवरण– दिनांक 12.05.2021 को सतीश गुप्ता पुत्र राधा कृष्ण गुप्ता उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मो0 हटिया कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव का शव प्राप्त होने की सूचना थाना बांगरमऊ पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि सतीश गुप्ता पिपरमिंट व गल्ले का काम करते थे। परिजनों द्वारा सतीश गुप्ता उपरोक्त को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर पर गोली लगने का निशान पाया गया था ।परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बांगरमऊ पर मु0अ0सं0 148/21 धारा 394/302 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 27.05.2021 को उ0नि0 गौरव कुमार प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय हमराह टीम तथा प्रभारी निरीक्षक बांगरमऊ मुकुल प्रकाश वर्मा मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रमपुरवा रोड से अभियुक्त 1. कीर्तिमान गुप्ता पुत्र श्यामसुन्दर गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0 मोहल्ला दुबियाना कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव 2.विक्की सोनी उर्फ छोटू पुत्र प्रेम कुमार सोनी उम्र करीब 24 वर्ष नि0 न्यू कटरा कस्बा व थाना बांगमरऊ जनपद उन्नाव 3. अक्षय उर्फ रोहित सिंह पुत्र दिनेश सिंह उम्र करीब 25 वर्ष नि0 परशुरामपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 12.05.2021 को समय करीब 17.45 बजे लूट की योजना बनाते हुए मढ़ापुर रोड पर स्थित बजरंग ट्रेडर्स के ऑफिस में बजरंग ट्रेडर्स के मालिक सतीश गुप्ता पुत्र राधाकृष्ण गुप्ता की हत्या व लूट की घटना कारित की थी। सतीश गुप्ता द्वारा हम तीनों को पहचान लेने के कारण कीर्तिमान गुप्ता ने तमंचे से गोली मारकर सतीश की हत्या कर दी तथा लूट में मिले 12000 रू0 हम तीनो ने आपस में बांट लिये। अभियुक्तों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व मृतक का पर्स, आधार कार्ड, डीएल व मोबाइल बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नाम पता अभियुक्त –
कीर्तिमान गुप्ता पुत्र श्यामसुन्दर गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0 मोहल्ला दुबियाना कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नावविक्की सोनी उर्फ छोटू पुत्र प्रेम कुमार सोनी उम्र करीब 24 वर्ष नि0 न्यू कटरा कस्बा व थाना बांगमरऊ जनपद उन्नावअक्षय उर्फ रोहित सिंह पुत्र दिनेश सिंह उम्र करीब 25 वर्ष नि0 परशुरामपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव बरामदगीः– 1.लूट के 5500 रु0, 2.मृतक का पर्स/डीएल/ आधार कार्डएक अदद मृतक का मोबाइल फोन टूटा हुआ 4.आलाकत्ल एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस गिरफ्तार करने वाली एसओजी / सर्विलांस टीमः–उ0नि0 गौरव कुमार प्रभारी एसओजी/सर्विलांस टीमहे0का0 राजेश मिश्रा एसओजी टीमहे0का0 खैरूल बशर एसओजी टीमहे0का0 अब्दुल जब्बार सर्विलांस सेलहे0का0 रोहित शर्मा एसओजी टीमहे0का0 शमीम खां एसओजी टीमका0 राधेश्याम सर्विलांस सेलका0 चालक अमर सिंह एसओजी टीम थाना बांगरमऊ/रिजर्व पुलिस टीमः–प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा थाना बांगरमऊनिरीक्षक श्री अनिल कुमार रिर्जव पुलिस लाइन उन्नावव0उ0नि0 दुर्गात्त सिंह थाना बांगरमऊउ0नि0 अनुराग सिंह थाना बांगरमऊउ0नि0 प्रशांत द्विवेदी रिजर्व पुलिस लाइन उन्नावहे0का0 कृष्ण किशोर सिंह थाना बांगरमऊहे0का0 ईश्वर दयाल रिजर्व पुलिस लाइन उन्नावका0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना बांगरमऊका0 विकास सिंह थाना बांगरमऊ
रिपोर्ट सर्वेश कुमार उन्नाव
Tagged in : #CMUP #crime #police #अपराध #डकैती #election #journalist #journalist#press
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश