प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा का ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया।
ट्रेंड की समीक्षा
हम सब प्रकृति प्रेमियों ने ट्विटर पर अपने ट्रेंड INDIA STAND WITH BUXWAHA को चलाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी और पहले 20 मिनट में ही टॉप 10 में आ गया । हम सबने गजब की एकता का परिचय दिया तथा ऐसी ही एकता आगे भी दिखानी है , लेकिन कल ट्विटर पर एक घटना घटी अचानक अपना ट्रेंड 7 वे नंबर से गायब कर दिया जाता है और ठीक उसी समय हमसे मिलता जुलता ट्रेंड आ जाता है ऐसा क्यों किया गया, क्या हम सभी प्रकृति प्रेमियों को बदनाम करने के लिए कोई षड्यंत तो नही चल रहा ये सोचने का विषय है । आशंका ये व्यक्त की जा रही है कि इसमें साजिश हो सकती है ताकि हम उनके ट्रेंड में शामिल हो जाये और उनके ट्वीट को रीट्वीट करने लगें और उनके ट्रेंड में कुछ और मुद्दे भी होते है जो यदि हमने रीट्वीट कर दिए तो हमारे पर्यावरण के मुद्दे को दूसरा रूप दिया जा सके, और हम प्रकृति प्रमियों को बदनाम किया जा सके । अब चूकि आप सबकी मेहनत से ये बकस्वाहा का मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है इसलिए हम सभी प्रकृति प्रेमियों को ट्विटर पर सतर्क रहने की जरूरत है ताकि हम अपने लक्ष्य पर पहुच सकें ।
Categorized in : All News