विगत तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती टाइफाइड बुखार से पीड़ित अमर सिंह कश्यप का आज सुबह देहावसान हो गया । पछवादून क्षेत्र के समाजसेवी आरटीआई एक्टिविस्ट पत्रकार के साथ ही नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति सहसपुर के संस्थापक के भी रहे । वंचित वर्ग में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अंबेडकर फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित अमर सिंह पिछड़े समाज को जागरूक करने व एकजुट करने में जीवन भर लगे रहे । वह अपने पीछे पत्नी पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं। शीशम बाड़ा टॅरचिंग ग्राउंड आंदोलन के समय एवं सर्वोच्च न्यायालय तक इस बात को पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पछवादून ने एक बहुत ही होनहार कर्मठ निर्भीक संघर्षशील समाजसेवी खो दिया है। पछवा दून के विभिन्न संगठन एवं बुद्धिजीवियों द्वारा शोक व्यक्त किया गया है। जिसमें सुनीता रावत, असलम खान, राजेश कुमार, एस एन भट्ट, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सैनी, जितेंद्र सिंह बुटोइया, प्रोफेसर जयपाल सिंह, पूर्व न्यायाधीश चिरंजीलाल, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर, कश्यप समाज युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी नीरज कुमार कश्यप पूर्व प्रधान सुंदर थापा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद पुरोहित, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, ग्राम प्रधान माला गुरुंग, ब्लाक प्रमुख सहसपुर सीमा नेगी, सायरा बानो, विजयपाल आजाद, अमर कुमार सागर, मंगतराम कटारिया, होशियार सिंह मेहता, राकेश सिंह नेगी, रामकरण पाल बहादुर सिंह कालूराम, पुष्पा देवी, राधिका सिंह, धीर सिंह आदि सैकड़ों लोक में अश्रुपूरित श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Tagged in : #CMUK

Categorized in : All News उत्तराखंड