श्री पुष्पक ज्योति, IG PHQ Sir ने बताया कि पुलिसकर्मी अपनी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के सम्बन्ध में पुलिसजन समाधान समिति के व्हाट्सएप नम्बर 9411112780 पर अपने आवदेन प्रेषित करें। यदि आवश्यक समझे तो व्यक्तिगत सुनवाई हेतु प्रत्येक शुक्रवार को DGP Sir के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के बारे में भी बता सकते हैं। DGP Sir द्वारा स्वयं समस्याओं के निस्तारण हेतु की गई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। इसलिए कोई भी पुलिसकर्मी सेवा से संबंधित समस्या, शिकायत का हल विभाग से अन्यत्र न ढूंढ़े। ऐसे कृत्यों से विभाग की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Tagged in : #CMUK #CMUP #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : All News उत्तराखंड देश