UP 32 MA 0001 VIP नंबर के लिए 100000 रुपये से नीलामी बोली की शुरुआत की जो नंबर को पाने के लिए बोली लगातार बढ़ती गई। इसके बाद बोली इतनी बड़ी कि अंतिम दिन बोली 6 लाख तक जा पहुंची। 27 मार्च 2021 को जारी वीआईपी नंबरों की नई सीरीज की अंतिम बोली शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस नंबर को पाने के लिए नीलामी के आखिरी दिन 6 लाख की बोली लगाई गई। इसी दौरान शुक्रवार शाम छह बजने में एक मिनट पहले बाजी पलट गई। एक बोलीकर्ता ने छह लाख एक हजार रुपये में इसे अपने नाम कर लिया। यह नम्बर हासिल करने वाले ने अभी गाड़ी नहीं खरीदी है। अब अगर 30 दिन के भीतर उसने गाड़ी नहीं खरीदी तो धरोहर धनराशि जब्त कर ली जाएगी। इससे पहले अब तक एक नंबर की अधिकतम बोली चार लाख दस हजार रुपये लगी थी। मामूली नंबर तक 50 हजार के उपर पहुंची ।

लखनऊ आरटीओ ऑफिस में UP32 MA 0001 नंबर के लिए एक लाख रुपये से शुरू हुई नीलामी बोली के अंतिम दिन छह लाख रुपये तक पहुंच गई। इस बीच शुक्रवार की शाम छह बजने में एक मिनट बाकी था कि बोली में हजार रुपये बढ़ाकर प्रवीन नाम के बिडर ने छह लाख एक हजार रुपये बिड लगा कर 0001 नंबर अपने नाम कर लिया।

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CMUP

Categorized in : उत्तर प्रदेश देश