एनएच पर सफर करना हुआ महंगा, अब अधिक लगेगा टोल टैक्स, यहां देखें नई लिस्ट..

बीते 13 वर्षों की तर्ज पर एक अप्रैल से सूबे के राष्ट्रीय उच्च पथों पर सफर करना महंगा होगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने टोल टैक्स में लगभग तीन फीसदी की वृद्धि की है। इसके तहत पांच से लेकर 25 रुपए तक लोगों को अधिक देने होंगे।

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी चंदन वत्स ने कहा कि साल 2007 में तय आधार दर के अनुसार ही टोल टैक्स में वृद्धि की गई है। इसके तहत साल 2007 में तय दर 65 पैसे की दर अब कार, जीप, वैन आदि में 1.23 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है। जबकि छोटे वाणिज्यिक वाहनों का बेस रेट 1.05 रुपए के बदले 1.99 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है। बस व ट्रक 2.2 रुपए के बदले 4.18 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है। तीन पहिया निर्माण सामग्री वाहनों का टोल 2.4 रुपए के बदले 4.56 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है। जबकि साल 2007 में लगने वाला मासिक पास 150 रुपए को 285 रुपए कर दिया गया है।

कुल मिला कर ईंधन का भाव के साथ टैक्स की भी मार जनता को झेलनी पड़ेगी अब NH पर चलना महंगा पड़ेगा

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMUK #electiion #journalist#press

Categorized in : All News देश