ऐसे युग पुरुष गरीब व मजलूमों के खेवनहार 12भाषाओं के जानकार हम सबके हृदय सम्राट मा बिहारी लाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आश्रम लोक जीवन भारती बूढ़ाकेदार जाकर, उनके सोख संतप्त परिवार को ढांढस बांधने आश्रम पहूँचा। उनकी पत्नी, बालक बहु दामाद उनकी बेटी नाती पोतों से मिलने के उपरांत, बहुत बहुत वर्षों के बाद आश्रम से जब हम लोग वापस आ रहे थे तो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे मंत्री जी हमें आशीर्वाद दे रहे थे कि मैं सदैव आपके पास आपको प्रेरणा देता रहूँगा कि समाज में जरूरत मंद लोगों का सहारा बनते रहना। चूंकि हमारा समाज आडम्बर एवं अंधविश्वास से ग्रसित है, आप सबका नैतिक कर्तव्य है कि आप लोग उनको नेक रास्तों पर चलने,व सामाजिक एकता के लिए जागरुक करना, यही मेरा आप सभी को आशीर्वाद रहेगा। मन बहुत भावनात्मक रूप से उनकी तस्वीर के समक्ष उनसे आशीर्वाद मांग रहा था। ऐसा युग पुरुष बार बार नहीं पैदा होंगे। उनके भरे पूरे परिवार को तथागत भगवान बुद्ध इस दुःख की घड़ी में दुःख को सहने की शक्ति दे यही अहर्निश कामना करते हैं भवतु सब्ब मंगलम् आप सभी का शुभेक्षु समाज शास्त्री उम्मेद लाल बैरवाण प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एस सी एस टी संयुक्त सर्विस कर्मचारी संगठन उत्तराखंड
Categorized in : All News