23-03-2021 जगतबंधु सेवा ट्रस्ट व निफा के द्वारा चलाए जा रहे संवेदना अभियान के तहत 50 यूनिट से अधिक रक्तदान एकत्रित किया गया l रक्तदान शिविर में मदर टेरेसा ब्लड बैंक के द्वारा रक्तदान को एकत्रित कर उसे ब्लड बैंक में संरक्षित किया गया, जिससे कि रक्त जरूरतमंदों के समय पर काम आ सके l अ जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरव मित्तल जी के द्वारा बताया गया कि संस्था पिछले 2 वर्षों से पुरकाजी क्षेत्र में समाज हित के लिए कार्य कर रही हैं l संस्था के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है l शिविर के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की भलाई का कार्य किया जाता है संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है l मदर टेरेसा ब्लड बैंक से संदीप जी के द्वारा बताया गया कि ब्लड बैंक पिछले 2 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है l राजवीर सिंह प्रजापति जी के द्वारा युवाओं को समझाते हुए बताया गया कि रक्तदान करने से बहुत फायदे हैं एवं हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए l रक्तदान से कैंसर एवं हार्ट अटैक की जैसी बड़ी बीमारियों की संभावना बहुत कम हो जाती है l शिविर का शुभारंभ माननीय मोहन प्रजापति अध्यक्ष अति पिछड़ा वर्ग जी वह नसीम चेयरमैन पत्र उस्मान अली द्वारा फीता काटकर किया गया l इकबाल, शंकर कुमार, वरिष्ठ नेता कमल गौतम जी मुराद अली, फुरकान त्यागी, अमित त्यागी, सुंदरलाल, विवेक कुमार, डॉ नीरज गुप्ता, कमल कुमार, आशीष कुमार आदि के द्वारा रक्तदान किया गया l
Tagged in : #congress #journalist#press
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश