राजनांदगाँव… गत दिनों देर रात शहर के बसन्तपुर क्षेत्र स्थित शासकीय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज-सह-हॉस्पिटल के आपातकालीन वार्ड में हुए जूनियर डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा गालीगलौज, मारपीट और शासकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर सम्बंधित थाने में देर रात ही हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, लेकिन आज दिनांक तक आरोपियों की ग्रिफ्तारी नही होने के कारण हॉस्पिटल में कार्यरत जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन आज से दो दिन काली पट्टी लगाकर अपना विरोध प्रकट कर रहे है, वहीं यदि दो दिनों में कार्यवाही नही होने पर (जुडो) ओपीडी बंद रखने की बात कह रहें है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जुडो) द्वारा 3 मांगे रखी गई है। जिसमें…(1)आरोपियों की जल्द से जल्द ग्रिफ्तारी कर उन पर छ. ग. मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट 2016 एवम महामारी एक्ट के तहत उचित कार्यवाही। (2)अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। (3) अस्पताल परिसर के पुलिस चौकी के इंचार्ज को बदला जाए।

कमलेश सिमनकर (हाहाकारी) 👇👇

Categorized in : All News