साथी मिशन फॉउंडेशन द्वारा दिनांक मार्च 13, 2021 को फतेहपुर जिले के अमौली ब्लॉक के चतनपुर गांव में मेधावीछात्रसम्मानसमारोह एवं साथी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था, जिसके हेतु हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कारागार एवं लोकसेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जयकुमार सिंहजैकी जी, विशिष्टअतिथि बिंदकी विधानसभा से विधायक करणसिंह पटेलजी और आई एएस धीरेंद्रसिंह सचानजी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन देवेंद्र सिंह सचान जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयकुमारजैकीजी ने छात्रों को सम्मान चिन्ह और आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, और साथी मिशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास अतुलनीय हैं। विशिष्ट अतिथि विधायककरण सिंहपटेल जी ने छात्रों को अच्छी शिक्षा के माध्यम से अपनी मंजिल तक पंहुचने का आह्वन किया और कहा कि आगे चलकर आप सभी राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि आईए एसधीरेंद्र सिंहसचान जी ने छात्रों से अथक परिश्रम कर देश के सर्वोच्च स्थानों को शुशोभित कर भविष्य में समाजहित में कार्य करने हेतु आह्वान किया। सचान जी ने कहा कि देश में सिर्फ मेहनतकश जीवी समाज को ही सम्मान और स्थान मिलना चाहिए, क्योंकि सिर्फ वही समाज को सही मायने में आगे ले जा सकता है। साथीमिशनपरिवार की तरफ से इंजी०सुनीलसिंहजी ने साथी मिशन फॉउंडेशन के बारे में विस्तार से चर्चा कर बताया कि जब कोरोना चरम पर था तो साथी मिशन के साथियों ने घरों से निकलकर समाज के #असहायों, गरीबों को भोजनपानी उलब्ध कराया, सर्द रातों में जरूरतमंदो को कम्बलवितरण किया, आवश्कयता पड़ने पर रक्तदान कर जीवन बचाने मेधावी किन्तु गरीबबच्चोंकीशिक्षा में सहयोग करना, बालिकाओंकोशिक्षाकेप्रतिप्रेरित करना आदि अनेकों ऐसे कार्य साथी मिशन कर रहा है जिससे जातिपाँति रहित समाज और शसक्तराष्ट्र का निर्माण किया जा सके। साथ ही छात्रों और वहां उपस्थित सैकड़ों साथियों से आह्वान किया कि सभी लोग पाखंडसेबाहर निकलकर शिक्षा को बढ़ावा दें और पेबैकटूसोसाइटी करें तभी हम सब एक साफसुथरे-समाज का निर्माण कर पाएंगे। वरिष्ठ समाजसेवी साथी विनय सिंह पटेल जी ने देश के सामान्य जनों को अधिकार देने वाले संविधान पर पर जोर देकर कहा कि ये संविधान ही है जिसके कारण समानता आ सकती है, संविधान है इसलिये हम आज बराबरी के हक और अधिकार की बात कर पा रहे हैं। इसी कारण आज किसी महापुरुष की नहीं बल्कि संविधान पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस संविधान की रक्षा और इसके अनुसार कार्य हमारा धर्म है। डी आईओ एसमहेंद्रसिंहजी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है जिसके माध्यम से हम समाज में उचितसम्मान पा सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्यसंयोजक साथी विवेकवर्मा जी रहे। संचालन डॉ०कुलदीप गंगवार जी ने किया। साथी मिशन की कोर टीम द्वारा मुख्य और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में संविधान की प्रस्तावना और शाल देकर एवं क्षेत्र की एसडी एम प्रियंकाचौधरी जी को शाल और पुष्गुच्छ देकर समानित किया गया। डॉअखिलेश सचानजी ने क्षेत्र के अच्छे पशुपालकों को एलिस सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अनेकों ऐसे साथियों को भी शाल देकर सम्मानित किया गया जो किसी न किसी प्रकार से समाजहित में योगदान देते हैं। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के साथ साथ जिले के अन्य 80 छात्र-छात्राओं को भी एक एक बैग देकर शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात देश के संविधान पर दीप_प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान के साथ की गई। प्रदेश के अनेकों जिलों से सम्मानित साथियों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी। जिनमें कानपुर से संजय जाटव, डॉ०नीरज, डॉ०अंकुश, रींवा से डॉ०प्रभात सिंह, प्रयागराज से दिनेश वर्मा, वीरेंद्र कटियार, विनय सिंह, कुलदीप, अरविंद सोनकर, अजीत सचान, नारायण सिंह आदि कई ग्रामों के प्रधान और बड़े व्यवसायी के साथ साथ अनेकों समाजसेवी एवम ग्रामवासी प्रमुख रूप से रहे। कार्यक्रम में दर्जनों विशेष साथीगणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमे सभी के नामों का उल्लेख अत्यंत कठिन है। पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति और उनका सहयोग विशेष रहा। शसक्त राष्ट्र के वास्ते, शिक्षा के रास्ते।
सूत्र संस्थापक साथी मिशन इंजिनियर सुनील सिंह पटेल
जयजवान ,
*जय *किसान ,
जयविज्ञान ,
*जय *संविधान
Tagged in : #human #obc #obcstsc
Categorized in : उत्तर प्रदेश