#ईमानदारी के मामले में मांग की थी सीबीआई जांच की, लेकिन हुई राज्य स्तरीय जांच, मिली क्लीनचिट | #विजय बहुगुणा सरकार के घोटालो को लेकर लड़ाई लड़ी, बहुगुणा सरकार ने महाधिवक्ता के माध्यम से मा.मुख्य न्यायाधीश को गुमराह कर एड़ी चोटी का जोर लगाया, क्लीन चिट देनी पड़ी | #गवर्नर श्री अजीज कुरैशी के काले कारनामों को लेकर संघर्ष किया, गवर्नर साहब ने एड़ी चोटी का जोर लगाया, बाल बांका न कर पाए | #गवर्नर डॉ के.के. पाल द्वारा भ्रष्टाचार में सरकार का साथ देने के मामले में जबरदस्त संघर्ष किया, गवर्नर साहब ने एड़ी चोटी का जोर लगाया, बाल बांका न कर पाए | #मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भ्रष्टाचार/ काले कारनामे को लेकर लगभग साढे तीन साल संघर्ष किया, श्री त्रिवेंद्र ने पूरी मशीनरी लगाई, लेकिन बाल बांका न कर पाए | #अपनी ही सरकार में राज्य मंत्री रहते हुए सरकार के भ्रष्टाचार एवं कर्मचारियों के हितों को लेकर इस्तीफा दिया था | जन संघर्ष मोर्चा को ईमानदारी के मामले में अब सिर्फ और सिर्फ सीबीआई जांच की दरकार है | निवेदक- प्रवीण शर्मा पिन्नी, जिला मीडिया प्रभारी, जन संघर्ष मोर्चा, उत्तराखंड |

Categorized in : All News