आज दिनांक 08.3.2021 को पथरी बाग बलेसिंग वेडिंग प्वाइंट, देहरादून के अन्तर्गत अखिल भारतीय ओबीसी महासभा: ओबीसी एससी एसटी अल्पसंख्यक संयुक्त संगठन के तत्वाधान बैनर तले एक मिटींग का आयोजन किया गया. मिटींग का एजेंडा संविधान बचाओ संघर्ष यात्रा रहा. संविधान यात्रा को लेकर सभी वक्ताओं ने अपने अलग अलग सुझाव दिया. सभी ने सहृदय अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए तत्परता से तैयार रहे. उत्तराखंड के सभी जिलों में संविधान बचाओ यात्रा के माध्यम से आम जनता को संदेश देकर जागरूक करना है . संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राम राजभर ने कहा कि इसके लिए सभी पदाधिकारी गण व कार्यकर्ताओं अपने स्तरीय छोटी छोटी बैठक कराकर संविधान व संविधान बचाओ संघर्ष यात्रा के लिए जागरूक करें. बैठक की फोटो व विचार वरडसप के जरिये संदेश शेयर करें जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जा सके. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कृष्ण लाल वर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष दवारिका यादव, प्रदेश महासचिव निरंजन कुमार, पूर्व पार्षद राकेश मौर्या जी, वीरेंद्र वर्मा जी, शिवशंकर जी, एक्स आर्मी प्रदेश अध्यक्ष सुबेदार मेजर देवचंद जी, कैप्टन बंशीलाल जी, राम सजीवन मौर्या जी, रामसिंह कोट्या जी, जादव वर्मा जी, सरोज देवी जी व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

Categorized in : All News