उपजा ने रेलवे बोर्ड को चिट्ठी लिख रेल किराया और पास की यथास्तिथि बनाने की प्राथना की
सेवा में, दिनांक-03/03/2021 चेयरमैन रेलवे बोर्ड, & मुख्य अधिशासी अधिकारी, भारतीय रेलवे, नई दिल्ली
विषय :- रेल विभाग द्वारा पत्रकारों/मीडियाकर्मियों को रेल किराए में रियायत आदि उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को स्पेशल ट्रेनों में भी दिया जाने के सम्बन्ध में
महोदय, अवगत कराना है कि भारतीय रेलवे द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ,सजग प्रहरी पत्रकारों/मीडियाकर्मियों के सीमित संसाधन होने के कारण उन्हें रेल यात्राओं में किराए में रियायत आदि कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थी। प्रदत्त सुविधाओं को, पिछले कुछ समय से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में नही दिया जा रहा है।
विनम्र निवेदन है कि पत्रकारों/मीडियाकर्मियों के सीमित संसाधन होने से पूर्व में दी जा रही सुविधाओं को विशेष ट्रेनों में भी शुरू करने की कृपा करें।
हेमन्त कृष्ण रमेश चन्द जैन अध्यक्ष महामन्त्री 9412487182 7017968793 यू०पी०जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन(उपजा) कैम्प का०-स्काई हाई टावर, बेसमेंट-1 5- पार्क रोड,लखनऊ-226001
पत्रकार स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रेषित रिपोर्ट नीरज जैन
Categorized in : All News