*ब्रेकिंग न्यूज़–*प्रयागराज
शिक्षा सेवा अधिकरण के मामले में चल रहे आंदोलन के संदर्भ में हाईकोर्ट अधिवक्ता सुनील चौधरी ने एक जनहित याचिका दाखिल की थी जिस पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने याचिका वापस लेने के लिए 1 दिन का समय दिया था।जनहित याचिका दाखिल किए जाने पर सुनील चौधरी की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। लेटर पेटीशन याचिका वापस लेकर सुनील चौधरी ने अध्यक्ष/ महासचिव जी मंच पर आमसभा में जाकर सूचित कर दिया जिस पर आम सभा में सभी अधिवक्ताओं के एकमत से सुनील चौधरी को ससम्मान पुनः बार की सदस्यता दी गई जिसमें सुनील चौधरी ने कहा की इस आंदोलन में हम सब एक साथ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में मिलकर लड़ेंगे ।जिसपर अध्यछ श्री अमरेंदर नाथ सिंह , महासचिव श्री प्रभाशंकर मिश्रा जी ने गले लगाकर आर्शीवाद दिया । सदस्यता वापस ससम्मान मिलने पर हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पवन भारद्वाज”टाइगर” ,गौरव दिवेदी, मयंक सिंह,अमिताभ पटेल,शक्ति सिंह,अभिषेक सिंह,जावेद आलम, वाई. पी. सिंह,राजकुमार यादव,हरे राम पांडेय,मंजू पांडेय (महिला सचिव ) ,अशोक श्रीवास्तव आदि कई अधिवक्ताओं ने शाम को अन्य कार्यक्रम में माला पहना कर सुनील चौधरी को बधाई दी।
Categorized in : All News