आज दिनाँक 28.2.2021 को अंबेडकर भवन माजरा चौक देहरादून एवं सद्भावना भवन तिलवाड़ा जिला रूद्रप्रयाग उत्तराखंड में मा अवतार भारती जी के यहाँ बहुत महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रथमतः संत गुरू रविदास को विश्व रत्न बोधिसत्व भारतीय संविधान के जनक नारियाँ के मसीहा भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डा बी आर अम्बेडकर के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभा में उपस्थित सभी संघर्ष शील साथियों का मा उम्मेद लाल बैरवाण प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एस सी एस टी संयुक्त सर्विस कर्मचारी संगठन उत्तराखंड द्वारा अन्तःमन से धन्यवाद एवम् स्वागत किया गया। बैठक में वक्ताओं ने मण्डल कमीशन और स्वामीनाथन कमेटी की अनुशंसा को तत्काल लागू करने, निजीकरण को बन्द कर, निजी क्षेत्रों में ओबीसी, एस सी एस टी को सख्यानुपात में आरक्षण दिये जाने, मा न्यायपालिका में आरक्षण लागू किये जाने, सभी विभागों में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों, तथा सफाई कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति किये जाने, संसद में लंबित पदोन्नति आरक्षण विषयक 117वाँ संविधान संशोधन बिल पास कराकर संविधान की नौंवीं अनुसूची में शामिल करने, इरशाद आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक कर लागू करने, वजमीनों का मालिकाना हक दिए जाने, बेकलाक पदों को इमानदारी के साथ लागू करने सहित तमाम सामाजिक मुद्दों पर मंथन किया गया। संविधान बचाओ संघर्ष यात्रा को उत्तराखंड के सभी जनपदों व प्रमुख स्थानों से दोनो मण्डलों से होकर देहरादून में बाबा साहब की जयन्ती 14 अप्रैल से पूर्व सम्मापन करने का निर्णय लिया गया है। उम्मेद लाल बैरवाण प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एस सी एस टी संयुक्त सर्विस कर्मचारी संगठन उत्तराखंड ने सभी उत्पीड़ित संगठनो से अपेक्षा की कि यदि अब भी हम एस सी एस टी ,ओबीसी व अल्प संख्यक नहीं संगठित हुए तो इसके लिए हम लोग ही जिम्मेदार रहेंगे।
रूद्रप्रयाग में वक्ता उम्मेद लाल बैरवाण, महेन्द्र राम आर्य, धनी बैरवाण, पवन कुमार भेतवाल ,महावीर लाल कोहली, श्रीचन्द लिंगवाद, वीरपाल फरस्वाण, व बी डी जंसवाण आदि ने सम्बोधन किया।
देहरादून में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर, प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूद़ पाल सिंह, एच आर सिंह लोधी- ओबीसी सर्विस कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष, मंजली आर्या जी, शिक्षा महिला-मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, दवारिका यादव- प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड-,जौहन सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके में श्री द्वारिका यादव को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
Categorized in : All News