समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने फूल माला पहनाकर अनशन कारियों का बढ़ाया हौसला आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

बाँदा , जनपद में चल रहे अबैध खनन ओवरलोडिंग के बिरूध्द लगातार प्रकाशित खबरों को सत्ता में बैठे मठाधीशों ने तो संज्ञान नहीं लिया किन्तु प्रदेश में बिपक्ष का रोल अदा कर रही समाजवादी पार्टी ने हुंकार भरी और अपने सुप्रीमो सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के निर्देश पर अवैध उत्खनन ओवरलोडिंग के बिरूध्द मोर्चा खोलते हुए बांदा जनपद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी के नेतृत्व में ओवर लोडिंग ओवरलोडिंग से ध्वस्त सड़कों के निर्माण को तथा शहर के अंदर ओवरलोड वाहनों का प्रवेश बंद कराने एवं ओवरलोड कराने वाले खदान संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया जिसके दूसरे दिन राज्यसभा सांसद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने सपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्रिवेदी ,अभिषेक शुक्ल अंश ,धीरज मिश्रा ,जगरूप यादव, अनूप मिश्रा को माला पहनाकर अनशन पर बैठाया सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने धरना देते हुए कहा कि वे लगातार सड़क से लेकर संसद में ओवरलोडिंग पर सड़कों का अवैध खनन को लेकर आवाज उठाते रहे हैं अवैध खनन व नदी की जलधारा रोककर अस्थाई पुल बनाकर एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी है निषाद जी ने कहा अगर प्रशासन ने जनहित में शीघ्र कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन तीव्र किया जाएगा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आत्माराम यादव ने भी क्रमिक अनशन समर्थन करते हुए ध्वस्त सड़कों की मरम्मत व रात भर शहर में 1 लोगों आवागमन पर रोक लगाने की बात रखी पूर्व सीबीआई अधिकारी व वरिष्ठ सपा नेता अनिल यादव क्रमिक अनशन में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि लगातार अनियंत्रित ओवरलोड ट्रकों के आवागमन होने के कारण दिन प्रतिदिन आम लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजभूषण यादव ने कहा जनहित पर हो रहे इस आंदोलन में प्रशासन को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए और ध्वस्त हो चुकी सड़कों की अति शीघ्र मरम्मत करानी चाहिए क्रमिक अनशन के दूसरे दिन सुशील त्रिवेदी ,अभिषेक मिश्रा ,राजेंद्र यादव ,धीरज मिश्रा, विख्यात शुक्ला, जगरूप यादव ,प्रदीप निगम लाला, राम शरण शर्मा, राकेश राजपूत, पुरुषोत्तम अवस्थी, सोमदत्त, शिवप्रसाद शुक्ला, सुधीर, अभिषेक शुक्ला, राजन त्रिवेदी ,राज सेन ,अमित पाण्डे ,सोनल जैन, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अवधेश पंडित, महेश मिश्र, मोहम्मद हनीफ, मुनिराज, आमिर खान मन्नी, इकबाल खान ,मुजीब अहमद ,सैयद खुर्शीद ,अनवर ,विनायक कोठार , असलम खान ,सुबोध द्विवेदी ,शैलेंद्र द्विवेदी सिल्लू,अनिल यादव रामपाल यादव, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार वर्मा ,सलिल अग्निहोत्री, अरुण सिंह , अभिनव गुप्ता, राजकुमार ,ब्रिज भूषण यादव, आत्माराम यादव ,महेंद्र नामदेव, सुरेंद्र मिश्रा पप्पू, प्रशांत गुप्ता, शुभम तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे

Categorized in : All News