दिनांक 15 फरवरी 2021 दिन रविवार को जटिया मुहल्ला इंद़ेशनगर, कांवली रोड, देहरादून के अन्तर्गत अखिल भारतीय ओबीसी महासभा – ओबीसी, एससी एसटी अल्पसंख्यक संयुक्त संगठन उतराखंड ने सदस्यता व कार्यकर्ता जागरूकता एक मिटींग का आयोजन किया गया. इस मिटींग की अध्यक्षता जिलाध्यक्क्षा महिला मोर्चा एससी के ऊषारानी ने किया. इस मिटींग में महिला वक्ताओं ने अपना अलग अलग विचार रखीं. मिटींग में रामबचन राम राजभर जी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण चल रहा है या कहीं पर भी मंदिर का निर्माण होता है तो कामगार मजदूर वर्ग ओबीसी, एससी एसटी या अल्पसंख्यक के लोग निर्माण का कार्य करते हैं, जब मंदिर बनकर तैयार हो जाता है तो उस मंदिर में शूद्रों को जगह नहीं दिया जाता है ठीक उसी प्रकार जैसे अयोध्या ट़स्ट कमेटी में शूद्रों को नहीं रखा गया है जोकि आंदोलन में बढचढकर शूद्रों ने ही हिस्सा लिया था. शूद्रों के साथ ऐसा क्यों बर्ताव किया जाता है. ओबीसी की जनगणना अंग़जों ने 1931 में कराया था, आज तक पूरे देश में जातिगत ओबीसी की जनगणना क्यों नहीं करायी जा रही है, अभी देश में जनगणना का कार्यक्रम चलेगा लेकिन उसमें ओबीसी का जातिगत जनगणना का कालम नहीं है, बहुत ही दुख की बात है, ऐसा क्यों? जंगली जानवरों तक की गिनती देश में हो रहा है लेकिन ओबीसी की गिनती नहीं, जब तक ओबीसी की गिनती नहीं होगी तबतक ओबीसी को हक अधिकार नहीं मिलेगा, इसी तरह से संविधान में शूद्रों को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी ने अधिकार दिया लेकिन कोई भी सरकार ने लागू नहीं किया हमेशा अंधेरे में रखा है. हमें सामाजिक, आर्थिक , धार्मिक शोषण करते रहे. इस मौके पर अपने हक अधिकार के लिए विडियो के माध्यम से भी संदेश देने का कार्य किया गया. इस मिटींग में सिमा जी , सुधा जी, पूनम जी, कोमल, सरोज, बीना जी तथा मोहल्ले की बहुत सभी महिलायें तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Categorized in : All News