आज 14 फरवरी 2021 को मिक्सोपैथी के विरोध में आई एम ए के क्रमिक भूख हड़ताल के क्रम को आगे बढ़ाते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में रायपुर शहर के फिजीशियन तथा पेट रोग विशेषज्ञों Dr Sandeep Pandey, Dr Kuldip Solanki, Dr Lalit Nihal , Dr Manish Lunia, Dr Anupam Mahapatra, Dr Rajeev Khare , Dr Pankaj Motghore, Dr Ajeet Mishra , Dr Prashant Singh ने आई एम ए रायपुर अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रिय रूप से भाग लिया । सभी ने एक स्वर में कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति हजारों वर्ष पुरानी चिकित्सा पद्धति है जिस पर हर भारतीय को गर्व है । इस प्राचीन तथा वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति को रिसर्च के माध्यम से अपने मूलभूत सिद्धांतों को सही साबित कर आधुनिक बनाया जाए और उसे उसके नैसर्गिक रूप में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के समकक्ष खड़ा किया जाए , ताकि इन दोनों चिकित्सा पद्धतियों को इनके विशेषज्ञों द्वारा इनके मूल रूप में इस्तेमाल करके बहुत सी लाइलाज बीमारियों का इलाज किया जा सके । उनको आपस में मिला जुला कर मिक्सोपैथी के रूप में इस्तेमाल करना जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा।
Categorized in : All News