आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट लखनऊ यूपी कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव के मुताबिक, अभी पिछले दिनों हमने ‘संगठन सृजन अभियान’ के माध्यम से ब्लॉक कमेटी और न्याय पंचायत की बैठकें पूरी की हैं. यूपी में 823 ब्लॉक हैं जिन पर हमने 25-25 लोगों की टीम तैयार की है और 8,134 न्याय पंचायत स्तर पर हमने पदाधिकारी बना दिए हैं. कुल मिलाकर ग्रामीण स्तर पर 28,575 नए पदाधिकारी तैयार हुए हैं. इतने माइक्रो लेवल पर इस बार हमने तैयारी की है. प्रियंका वाड्रा अब, ऑनलाइन माध्यम से सबसे संवाद कर रही हैं. अब जमीन पर भी इसका असर देखने को मिलेगा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर दौरे को लेकर ट्वीट किया है की किसानों के दिल की बात सुनने समझने उनसे अपनी भावनाएं बांटने उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे के बाद जय जवान जय किसान का नारा ट्वीट किया।

Categorized in : All News