आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा पुलिस अधीक्षक शिधार्थ शंकर मीना के निर्देशन पर जनपद में अमन-चैन कायम रखने के क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी सियाराम ने नरैनी थाना कोतवाली प्रभारी रामचंद्र एस आई श्री कांत शुक्ला एवं पुलिस बल के साथ नरैनी कस्बा में पैदल गस्त किया। पैदल गस्त के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बुजुर्गों सहित आमजनमानस से मिल उनकी समास्याओं को सुना व कस्बा में अमन-चैन कायम रखने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि आप पुलिस का साथ दें पुलिस आपके साथ आपकी सेवा में चौबिसों घंटे तैयार है।
Categorized in : All News