आला अधिकारी मौके पर पहुंचे आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा 2 फरवरी,फतेहगंज पंचायत चुनाव प्रक्रिया की सुगबुगाहट शुरू होते ही चुनाव प्रक्रियों को प्रभावित करने हेतु फिर अपराधियों ने शिर उठाना प्रारंभ कर दिया है। जबकी पुलिस के आला अधिकारियों की नजरें इस क्षेत्र में लगी है और पुलिस द्वारा काविंग भी की जा रही है पर अपराधी अपने कार्य को अंजाम देने में हिचक नहीं रहे इसी कड़ी में फतेहगंज में सराफा व्यापारी की हत्या को यहां आम जनमानस देख रहा है । दुकान बंद करके अपने घर जा रहे सोने-चांदी की दुकान किये व्यापारी की आज हत्या हो गई हैं। बतलाते चले व्यापारी को अज्ञात हमलावरों ने रेकी कर मार दिया है। स्थानीय सूत्र की मानें तो सर्राफा व्यापारी की इस हत्या से क्षेत्र में व्यापक आक्रोश हैं। मौके पर सीओ,एसओ,कप्तान व अन्य अधिकारी पहुंच गए है। फतेहगंज इलाका पूर्व में दस्यु प्रभावित रहा है। मिली जानकारी अनुसार आज मृतक के गांव बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारे सोने के जेवरात आभूषण व रूपया लूटकर फरार हो गए हैं l फतेहगंज थाने के ग्राम पंचायत जबरापुर में छोटा सोनी पुत्र शिवचरण सोनी को कुछ अज्ञात लोगों ने शाम 6 बजे जब वह बघेलाबारी से अपनी सर्राफा की दुकान बन्द करके घर जा रहा था तब बघेलाबारी और जबरापुर के बीच में नट बाबा के पास गोली मारकर हत्या कर दी है।
Categorized in : All News