अखिल भारतीय ओबीसी महासभा- एससी एसटी अल्पसंख्यक संयुक्त संगठन ने आज दिनांक 31.1.2021 को टपरी मोहल्ला, इंद़ेश हास्पिटल के पिछे, पटेल नगर, देहरादून के अन्तर्गत कार्यकर्ताओं की एक मिटींग आयोजन किया गया. मिटींग की अध्यक्षता रंजन कुमार ने किया. आयोजक राहुल गुप्ता जी थे. इस मिटींग की शुरुआत शहीद किसानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि अर्पित किया गया. संचालनकर्ता संगठन के जगदीश चंद्र, गढवाल मंडल प़भारी ने किये. सबसे पहले नियुक्ति पत्र दे कर निरंजन कुमार, राहुल गुप्ता जी, कृष्ण लाल वर्मा जी, रामसिंह कश्यप जी, जगदीश मेहरा जी को विभिन्न पदों पर फूल माला पहनाकर सभी को सम्मानित किया गया. इसके दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राम राजभर जी को सर का ताज पहाड़ का पहनावा पहचान टोपी प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक कला, कृपा राणटा जी, अजीत चौहान जी व महेश चौहान जी पहनाकर भेंट किये. इस मौके पर रामबचन राम राजभर जी ने कहा कि सरकार की जितने नितियां थोपी जा रही है सभी बहुजनों के खिलाफ है, किसानों की बिल, नयी शिक्षा नीति, निजीकरण जो बेरोजगारी व आरक्षण से बंचित कर दिया, यदि अपना हक अधिकार, संविधान बचाना है तो सभी को एससी एसटी अल्पसंख्यक ओबीसी को एक प्लेटफार्म संगठित होना पडेगा वरना जय श्रीराम के बहाने गुलामी की घंटी बज चुकी है, जो हिन्दू राष्ट्र बनाने की भगवा की व भाजपाईयों की सोच है इसकेे तहद सिर्फ व सिर्फ प़जा तंत्र राज समाप्त करके देश के पुंजीपतियों चुनिंदा लोगों के हाथ में राजशाही तंत्र, यानि राजतंत्र स्थापित करना है. हर हालत में संविधान बचाने के लिए, अपने हक अधिकार बचाने के लिए संगठित होकर लड़ना पडेगा. इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने अपना अलग अलग विचार ब्यक्त किये. सभी ने ओबीसी की जनगणना पर जोर दिया. संदेश के रूप में एक विडियो बनाकर 85-15 की लड़ाई अभी नहीं तो कभी नहीं, हक अधिकार की लड़ाई, अभी नहीं तो कभी नहीं, इंसानियत की लड़ाई, अभी नहीं तो कभी नहीं वायरल किया गया. आखिरी में मिटींग की अध्यक्षता कर रहे निरंजन कुमार ने अपने विचार रखते हुए समाप्ति की घोषणा कर दिए.इस मौके पर संगठन के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र , जिला अध्यक्ष आर सी पाल, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष उषा रानी जी, एडवोकेट अमनदीप सिंह जी, राकेश मौर्या जी, गुरुचरण यादव जी सम्मानित टपरी मोहल्ला के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे.
![]![]
Categorized in : All News