दिनांक 24.1.2021 को सिंगल मंडी में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा- एससी एसटी अल्पसंख्यक संयुक्त संगठन के तरफ से एक मिटींग का आयोजन किया गया. इस मिटींग की अध्यक्षता श्री भूपेंद्र सिंह यादव जी ने किया. सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अलग अलग विचार रखे. सबसे ज्यादा विचार एकजुटता पर आया कि ओबीसी एससी एसटी अल्पसंख्यक को एक प्लेटफार्म आना बहुत जरूरी है तथा यही समय की पुकार है. इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राम राजभर ने कहा कि समाज संगठित नहीं होने का सबसे बड़ा कारण इतिहास के महापुरुषों की त्याग बलिदान समाज के प्रति जानकारी का अभाव है. पढ़े लिखे लोगों को चाहिए कि महापुरुषों के बारे में, सरकार की नितियों के बारे में जागरूक करें छोटी छोटी मिटींग करके, सबसे पहले अपने घर से शुरूआत करें. किसान विरोधी कानून के बारे में, हक अधिकार छिना जा रहा है, प़ाइवेटाईजेशन करके, आरक्षण सिर्फ नाम का रह गया है. संविधान को ताक पर रखकर सरकार की सभी नितियां थोपी जा रहीं हैं. इस मौके पर एससी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह जी, महानगर अध्यक्ष कृष्ण लाल वर्मा जी, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी गणेश शंकर दोहरे जी, भूपेंद्र सिंह यादव जी, राकेश कुमार मौर्या जी, इन्दूमणी जी, देवनाथ जी, अमरनाथ जी, सहदेव प़साद जी, विनोद जी, बालाजी यादव, जौहन जी उपस्थित थे. समाज को जागरूक करने का संकल्प लेते हुए मिटींग की भूपेंद्र यादव द्वारा समाप्ति की घोषणा कर दिया गया.

![]![]

Categorized in : All News