आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि जनपद में बालू खनन ओवरलोडिंग के चलते वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों से होकर शहरी क्षेत्रों में भी सड़कों का यह हाल है कि लोगों को निकलने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है बांदा_समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से प्रदेश की सड़कों का बुरा हाल है सड़कें पूर्ण रूप से ध्वस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं जिनके निर्माण मरम्मत ई करण के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं। सिर्फ खाऊ कमाऊ योजनाएं बनाकर खानापूर्ति करने का काम किया जा रहा है। सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि जनपद बालू खनन ओवरलोडिंग के चलते वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों से होकर शहरी क्षेत्रों में भी सड़कों का यह हाल है कि लोगों को निकलने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है खस्ताहाल सड़कों के कारण ग्रामीणों क्षेत्रों में एंबुलेंस तक समय से नहीं पहुंच पाती है जबकि पूरे प्रदेश के संपर्क मार्गों में विभाग से गड्ढा मुक्त का बोर्ड लगा कर फर्जी वाहवाही लूटी जा रही है। जबकि जनता हकीकत सब जानती है जनता फिर भी मजबूरन खामोश है।सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के नजदीक नया बाईपास बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील होकर ध्वस्त हो चुका है। बालू के अवैध परिवहन ने रोडो को बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील कर दिया है। तथा की नदी पर बना पुल भी जर्जर हालत में है इसी तरह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के आगे कनवारा रोड एवं आलोना , साड़ी, अमलो र यथा महोबा रोड से आछौरौंड मार्ग लौमर जसपुरा से अमारा बरे हटा दुरेडी रोड महोबा रोड से इंद्रपुरवा मार्ग गिरवा से स्योड़ा मार्ग मारौलि उजरेहटा मार्ग साड़ी से उसरा मार्ग पूरन से कमासिन मार्ग सहित जनपद से आधा सैकड़ा से ज्यादा संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है जहां नाही वर्तमान की सरकार सुध ले रही है। और ना ही विभाग सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ दिखाओ आवाज जुमलेबाजी कर रही है।
Categorized in : All News