संतोष सोनी की रिपोर्ट बाँदा जनपद के नरैनी तहसील के अँतर्गत ग्राम पँचायत पुंगरी के महावीरन पुरवा में शासन द्वारा सँचालित महावीर सँस्कृत बिद्यालय आज कई वर्षों से सिर्फ कागजों में ही सँचालित है इस बिद्यालय के हालात बतातें हैं की शायद वर्षों से इसके भवन में पढाई तो क्या किसी नेअँदर भी जाने की जहमत भी ना उठाई होगी इस बिद्यालय में ना तो खिड़की दरवाजे हैं और ना ही बैठने के लिये फर्श स्वच्छता के नाम पर घास फूस ही नजर आता है सूत्र बताते हैं की वर्षों से इस बिद्यालय में अध्यापक कभी कभार आते हैंं और खानापूर्ति कर चले जाते है शिक्षा के नाम पर सिर्फ फर्जी बच्चे अँकित कर घर बैठे बिद्यालय का सँचालन किया जा रहा है तथा पठन पाठन के नाम पर प्रतिमाह हजारों रुपये के सरकारी धन की बेतन के रूप में निकासी की जा रही है । किसी भी प्रशासनिक अधीकारी द्वारा इस बिद्यालय की हकीकत जानने का प्रयास ना करना कहीं ना कहीं उनकी अकर्मण्डता को उजागर करता है जो अपने आप में हमारी सँस्कृति के साथ फर्जीवाड़े के तहत बहुत बड़ा धोखा है ।सम्बँन्धित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आपेक्षित है।
Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK
Categorized in : उत्तर प्रदेश