आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा किसान आंदोलन में भाग लेने गए पलवल से फोन पर वार्ता करने के दौरान बांदा चित्रकूट से भाजपा सांसद पर अवैध बालू खनन का गंभीर आरोप लगाया है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज जनपद में अगर अबैध बालू खनन हो रहा है तो उसके जिम्मेदार सांसद विधायक हैं बल्कि यही लोग अवैध बालू खनन करवा रहे हैं ।आज बालू खनन बंद है तो सांसद आरके पटेल के पुत्र सुनील पटेल की गाड़ियों में किस खदान से बालू का ओवरलोडिंग के साथ परिवहन किया जा रहा है।व इनकी गाड़ियों को बेरोकटोक के निकलने दिया जा रहा है स्वाभाविक है यह सांसद के दबाव प्रभाव के चलते स्थानिय प्रशासन बेबस है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि वह किसान आंदोलन में भाग लेने दिल्ली आए हुए हैं और पलवल में है भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं पर हम संघर्ष कर रहे हैं और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है हम अपने किसान भाइयों के लिए संघर्षरत रहेगें ।व इस लड़ाई के बाद अगला आन्दोलन अवैध खनन के खिलाफ होगा।

Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #crime #police #अपराध #डकैती #journalist#press

Categorized in : उत्तर प्रदेश