रामकिशोर उपाध्याय की रिपोर्ट

बाँदा , बुंदेलखंड इंसाफ सेना के एक दर्जन प्रमुख आंदोलनकारी साथियों ने देश के किसान आंदोलन के समर्थन में सिर मुंडन करवाएं ! इसी बीच ए. एस. नोमानी ने केंद्र की सरकार को ललकारते हुए कहा कि भाजपा के अनुसार पूरा देश बेवकूफ है सिर्फ और सिर्फ एक भाजपा वाले ही समझदार हैं, इसलिए कि जनता की समझ में नोट बंदी के फायदे आज तक नहीं आए, व्यापारियों के समझ में जी.एस.टी नहीं आई, अल्पसंख्यक के समझ में सी.ए.ए.नहीं आया !किसानों के समझ में नए कृषि कानून नहीं आ रहे हैं , लॉकडाउन में भी भाजपा की सरकार में देश के करोड़ों मजदूर को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ! और मजे की बात तो यह है कि न ही इन सब से देश की इकोनॉमी बढ़ी है और न ही देश में भाईचारा !आज पिछले 7 साल से देश हमारा गर्त की ओर जा रहा है, देश में बेरोजगारी, महंगाई ,भूखमरी, सब चरम सीमा पर है !लगभग 20 दिनों से देश के किसान टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर एक-एक कर अब तक 11 किसान आंदोलनकारी दम तोड़ चुके हैं, किसी के पेट या सीने में दर्द, तो किसी के हादसे में जान गई है, सर्दी में आसमान तले बैठे किसान लगातार बीमार पड़ रहे हैं, इसलिए बुंदेलखंड इंसाफ सेना सरकार से मांग करती है कि किसानों के धरने पर मौतों का सिलसिला रुकना चाहिए इसके लिए जरूरी है कि किसान नेता और सरकार दोनों ही जल्द से जल्द गतिरोध से निकल कर समाधान की ओर बढ़े, ताकि हमारा देश खुशहाली की ओर जा सके, और किसी भी आंदोलनकारी किसान की मौत न हो सके, तो देश हित में बेहतर होगा इस मौके पर जुगल किशोर, राम सिंह पटेल, अमित भाई पटेल, ओम प्रकाश यादव , धर्मेंद्र कुमार , सद्दाम शाह, भाऊ जी, दिनेश कुमार निषाद आदि प्रमुख पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे !

Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUP #किसान

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश